Yogi government is going to do a major work in 1300 schools, training students for 3 months to one year योगी सरकार 1300 स्कूलों में करने जा रही बड़ा काम, 3 महीने से एक साल तक छात्रों को देगी ट्रेनिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार 1300 स्कूलों में करने जा रही बड़ा काम, 3 महीने से एक साल तक छात्रों को देगी ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 1300 स्कूलों में बड़ा काम करने जा रही है। स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण शुरू किया जाएगा। छात्रों को तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Thu, 4 June 2026 02:47 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार 1300 स्कूलों में करने जा रही बड़ा काम, 3 महीने से एक साल तक छात्रों को देगी ट्रेनिंग

यूपी में 1300 माध्यमिक स्कूलों में छात्रों के हित में योगी सरकार बड़ा काम करने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण शुरू करने जा रही है।। छात्रों को तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रोजेक्ट प्रवीण पर सरकार अब 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक के ट्रेनिंग कोर्स चलाए जाएंगे। विद्यार्थी कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी वेबसाइट www.upsdm.gov.in के माध्यम से हासिल कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि माधमिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है। जल्द माध्यमिक स्कूलों में ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। अभी 1200 स्कूलों में प्रोजेक्ट प्रवीण चलाया जा रहा है। आगे इसकी संख्या बढ़कर 2500 हो जाएगी। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। छात्रों को विद्यालय में ही विभिन्न ट्रेडों में कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छात्रों को पढ़ाई के साथ- साथ ही कुशल बनने की तैयारी में हैं।

छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी हासिल कर सकेंगे

आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटीशियन, हेल्थकेयर, रिटेल व एकाउंटिंग के सेक्टर में तीन महीने से लेकर एक वर्ष तक के सर्टिफिकेट कोर्स में ट्रेनिंग देने की व्यवस्था होगी। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी हासिल कर सकेंगे। उन्हें अपनी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण कोर्स तय करने का अवसर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती में सॉल्वर बने तो संपत्ति कुर्क होगी, एक करोड़ का जुर्माना भी
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे? HC का सरकार से सवाल; OBC आयोग की रिपोर्ट भी मांगी

युवा कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए 11 तक करेंगे आवेदन

उधर, प्रदेश के युवाओं को रोजागार कौशल प्रशिक्षण तथा उद्योगों की जरूरत के मुताबिक स्किल्ड एवं सेमी स्किल्ड कार्यबल तैयार किया जाए। उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन निदेशाालय ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्पलॉयमेंट जोन के विकास, संचालन के लिए विशेषज्ञों तथा संस्थाओं से एंकर पार्टनर चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। उद्योग निदेशक के विजय पांडियन ने बताया कि 11 जून 2026 तक आवेदन विभाग की वेबसाइट https://msme.up.gov.in/ किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसका मकसद उद्योगों के लिए आवश्यक स्किल्ड एवं सेमी-स्किल्ड कामगार तैयार करने के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं का एकीकृत विकास करना है। युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण तथा प्लग एंड प्ले सुविधाएं उपलब्ध कराकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसका संचालन ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।