who are dr shaheen s close associates arrested in red fort blast case bank accounts in three cities will reveal secrets लाल किला धमाके में गिरफ्तार डॉ.शाहीन का कौन-कौन खास? 3 शहरों के बैंक खाते खोलेंगे राज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लाल किला धमाके में गिरफ्तार डॉ.शाहीन का कौन-कौन खास? 3 शहरों के बैंक खाते खोलेंगे राज

एटीएस की एक टीम दो दिन से IIM रोड के पास कुछ दुकानों और घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देख रही है। डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के बैंक खातों के ब्योरे के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। इनके बारे में पता लगाने के लिए ही ये फुटेज देखे जा रहे हैं।

Mon, 17 Nov 2025 09:40 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान, हिटी, कानपुर/लखनऊ
share
लाल किला धमाके में गिरफ्तार डॉ.शाहीन का कौन-कौन खास? 3 शहरों के बैंक खाते खोलेंगे राज

लाल किला ब्लास्ट के बाद डॉक्टर शाहीन के बारे में रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। अब सामने आया है कि डॉ. शाहीन के लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर में बैंक खाते हैं। इन तीनों खातों से लगातार लेनदेन भी होता रहा है। इनमें एक खाता संयुक्त नाम का बताया जा रहा है। इनमें से उसके भाई डॉ. परवेज को भी रकम भेजी गई है। ATS अब इन खातों के आधार पर ही डॉ. शाहीन से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस डॉ. परवेज से लगातार पूछताछ कर रही है। डॉ. शाहीन के अब तब सामने आए बयानों के आधार पर उससे सवाल जवाब हुए। दोनों को आमने-सामने भी बैठाया गया। इस दौरान कई नई बातें सामने आईं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी एटीएस से इन जानकारियों को साझा किया है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक डॉ. परवेज लखनऊ में वह सब करता रहा, जो उसकी बहन डॉ. शाहीन कहती थी। एटीएस ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज के करीब रहने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इन लोगों ने बताया कि पहले वह बातें करता था पर दो साल से वह बहुत बातें शेयर नहीं करता था। अक्सर अकेले ही बैठा रहता था। रात में ही अधिकतर ड्यूटी करता था। एटीएस ने इस यूनिवर्सिटी से कुछ फुटेज भी लिए हैं। इन फुटेज के बारे में एटीएस कुछ बोल नहीं रही है।

आईआईएम रोड पर कुछ जगह के फुटेज और देखे

एटीएस की एक टीम दो दिन से आईआईएम रोड के पास कुछ दुकानों व घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देख रही है। डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के बैंक खातों के ब्योरे के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। इनके बारे में पता लगाने के लिए ही ये फुटेज देखे जा रहे हैं।

अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों के नेटवर्क की तलाश

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए यूपी एटीएस अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंच गई है। इस आतंकी मॉड‌्यूल में यूपी के कानपुर, सहारनपुर और हापुड़ कनेक्शन के बाद एटीएस को जांच में लगाया गया था। इसके अलावा दिल्ली स्पेशल ब्रांच और आईबी टीम भी जांच में जुटी हैं। स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाने के बाद एटीएस अल फलाह यूनिवर्सिटी में नेटवर्क खंगाल रही हैं। यूनिवर्सिटी में डा. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल और उनके साथियों को लेकर जानकारी की जा रही है। वहीं, प्रवेश रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज से पता किया जा रहा है कि इन सभी संदिग्धों से मिलने के लिए हाल फिलहाल में कौन-कौन आया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस, यूपी पुलिस और फरीदाबाद पुलिस ने आतंकी डॉक्टरों के मॉड्यूल का खुलासा करते हुए फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: साईं मंदिर में लूटपाट, पुजारी की हत्या; मंदिर के ऊपर बने कमरे में मिली लाश
ये भी पढ़ें:UP Weather: दिसंबर आते ही कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरुआत, सताने लगी शीतलहर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।