up weather as december arrives severe winter will begin with cold waves already troubling imd alert forecast UP Weather: दिसंबर आते ही यूपी में कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरू, अभी से सताने लगी शीतलहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: दिसंबर आते ही यूपी में कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरू, अभी से सताने लगी शीतलहर

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भीषण शीतलहर जारी है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर बनी हुई है। पहले ऐसा कभी नहीं रहा जब नवंबर में ही शीतलहर की ऐसी स्थिति बन गई हो। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार और अधिक बारिश के बाद अक्टूबर में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ऐसी स्थितियां बनी हैं।

Mon, 17 Nov 2025 02:06 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
UP Weather: दिसंबर आते ही यूपी में कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरू, अभी से सताने लगी शीतलहर

UP Weather Update: यूपी में कोल्ड जेट स्ट्रीम धीरे-धीरे नीचे आने लगी है। इसका असर भी दिखने लगा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इसके असर से सर्दी बढ़ जाएगी। कड़कड़ाती सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। रविवार को कानपुर की रात एक बार फिर प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां तापमान 07.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शीतलहर बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भीषण शीतलहर जारी है। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर बनी हुई है। पूर्व में ऐसा कभी नहीं रहा जब नवंबर माह में ही शीतलहर की ऐसी स्थिति बन गई हो। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार और अधिक बारिश के बाद अक्टूबर माह में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ऐसी स्थितियां बनी हैं। अभी कोल्ड स्ट्रीम का सीधा असर नहीं आया है। कानपुर की रातें लगातार प्रदेश में सबसे ठंडी बनी हुई हैं। रविवार को न्यूनतम पारा 07.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 05.3 डिग्री कम है। शनिवार को यह 07.6 था।

अभी शीतलहर चलेगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पश्चिमी व दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का दौर अभी एक या दो दिन और चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। अभी विक्षोभ आने की शृंखला शुरू नहीं हुई है। पहाड़ों पर अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। पश्चिमी हवाएं हल्की होने के बावजूद शीतलहर बनी हुई है।

48 घंटों बाद हवा बदलेगी

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार बढ़ी तो सर्दी बढ़ सकती है। अगले 48 घंटों के बाद हवा की गति में बदलाव की संभावना है। आसमान साफ रहने से तेज धूप रहेगी। सुबह और शाम कोहरा व धुंध बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले यूपी में शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी, जल्द मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में नया सिस्टम लागू, अब 10 दिन मस्ती की क्लास
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।