साल लगे या सदी हम लोग EVM को हटाकर रहेंगे; अखिलेश ने BJP को बताया झूठ बोलने वाली पार्टी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने EVM पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड में सीक्रेट बैलट से वोट पड़ता है तो हमारे यहां क्या दिक्कत है। ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे फिर चाहे साल लगे या फिर सदी लग जाए।

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होने कहा जब सूबे में सपा की सरकार बनेगी तब महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश होगा। साथ ही गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा सोने के भाले के साथ लगाई जाएगी। साथ ही उन्होने कहा कि आगामी चुनाव में हमें मल्टी लेयर इलेक्शन माफियाओं का सामना करना पड़ेगा। संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए काम करना होगा। बीजेपी दरारवादी लोग हैं, जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड में सीक्रेट बैलट से वोट पड़ता है तो हमारे यहां क्या दिक्कत है। ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे फिर चाहे साल लगे या फिर सदी लग जाए।
स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ हो सकती है, तो फिर EVM में क्यों नहीं- अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में रिमोट या किसी इंस्ट्रूमेंट से छेड़छाड़ की जा सकती है, जब स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती।भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। एजेंसियों लगाकर सपा समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं। शिकायत करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता। यूपी में जल्द ईडी आने वाली है। हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें, हम गठबंधन नहीं तोड़ेंगे, गठबंधन बना रहेगा।
यूपी में 10 लाख फोर्स लगानी पड़ेगी - अखिलेश
उन्होंने कहा- बहुत जल्द पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए जाएंगे। भाजपा पूंजीपतियों को लाभ देने का ही काम करती है। अखिलेश ने बंगाल चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में तीन लाख सेंट्रल फ़ोर्स लगाने के बाद पहली बार सेंट्रल फोर्सेस को 15 दिन की छुट्टी दी गई है। यूपी में कम से कम 10 लाख फोर्स लगाना पड़ेगा। मैं अभी से बता दे रहा हूं कि यूपी में साउथ और नार्थ ईस्ट में तैनात फोर्स को यूपी भेजा जाएगा।
300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात दोहराई
अखिलेश ने किसानों से अपील की कि यदि मुआवजा कम मिल रहा हो तो कानूनी मदद लें, उनकी सरकार बाजार दर पर मुआवजा देगी। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि उत्साह में किसी के कार्यालय पर न जाएं, जब पार्टी तय करेगी तब ही कार्रवाई करें। उन्होंने एक सिपाही द्वारा जारी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उस बहादुर सिपाही का क्या होगा, यह सरकार पर निर्भर है। सपा अध्यक्ष ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोई बिजली का प्लांट नहीं लगाया। केंद्र ने आज तक यूपी का बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया




साइन इन