where did tte accused of raping an ncc cadet in ac first coach escape raids from up to bihar कहां फरार हो गया AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का आरोपी TTE, यूपी से बिहार तक दबिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कहां फरार हो गया AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का आरोपी TTE, यूपी से बिहार तक दबिश

एनसीसी कैडेट जब ट्रेन में बैठी उसी समय राहुल कुमार नाम का TTE आया और उससे टिकट मांगा। बाद में उसे सीट दिलाने के बहाने AC फर्स्ट क्लास कोच के एक सीट पर ले जाकर अंदर से फाटक बंद कर लिया और उसके साथ रेप किया। आरोपी टीटीई राहुल कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गई थी।

Sun, 8 March 2026 04:54 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
कहां फरार हो गया AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का आरोपी TTE, यूपी से बिहार तक दबिश

Rape in Train: उत्तर प्रदेश के वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने बिहार के पटना में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को उसका सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। उधर 10 हजार रुपये के इनाम घोषित होने के बाद उसकी गिरफ्तारी को एसओजी व एसटीएफ को भी जिम्मेदारी दे दी गई है। जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रहे हैं।

मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसी फर्स्ट में रेप के बाद फरार TTE का भाई अरेस्ट, पुलिस ने बिहार-नेपाल में तलाश

आरोप है कि जब वह बैठी, उसी समय राहुल कुमार नाम का टीटीई आया और उससे टिकट मांगा, बाद में उसे सीट दिलाने के बहाने एसी प्रथम श्रेणी के एक सीट पर ले जाकर अंदर से फाटक बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी टीटीई राहुल कुमार पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के समारा सदिसोपुर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गई थी। अब एसटीएफ को भी लगा दिया गया है, लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद होने के चलते लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। इसके भाई को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर लड़की को AC फर्स्ट में ले गया TTE, ट्रेन में रेप

जीआरपी के सूत्रों की माने तो शनिवार को भी जीआरपी की एक टीम पटना पहुंची और छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। उसके नेपाल निकल जाने की पुलिस संभावना जता रही है। सूत्रों का कहना है कि वह शराब के साथ बिहार में किसी थाने में अपनी गिरफ्तारी दिखाने की तैयारी में है। फिलहाल जो भी हो, अब तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि वह घटना के बाद कहां रहा? जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।