When his bhabhi world was shattered devar filled her life with so much happiness but now he one inflicting wounds भाभी की उजड़ी 'दुनिया' तो देवर ऐसे भरी खुशियों से झोली, अब वही देने लगा जख्म, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाभी की उजड़ी 'दुनिया' तो देवर ऐसे भरी खुशियों से झोली, अब वही देने लगा जख्म

फिरोजाबाद में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला की दुनिया ही उजड़ गई।

Sat, 7 Feb 2026 02:58 PMDinesh Rathour फिरोजाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
भाभी की उजड़ी 'दुनिया' तो देवर ऐसे भरी खुशियों से झोली, अब वही देने लगा जख्म

यूपी के फिरोजाबाद में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला की दुनिया ही उजड़ गई। बहू का घर बसाने के लिए ससुराल वालों ने देवर से भाभी की शादी करा दी। देवर ने शादी करके भाभी झोली खुशियों से भर दी। भाभी ने भी देवर को अपना पति मान लिया और हंसी-खुशी जिंदगी जीने लगी। लेकिन ये खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रही। जिस देवर को पति मानकर महिला पत्नी धर्म का पालन करने लगी, उसी ने अब पत्नी पर उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पति महिला पर मायके से दो लाख रुपये और बाइक लाने का दबाव बनाने लगा। ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित करने ले। पति द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला ने हारकर अरांव थाने में पति, सास, देवरानी और देवर के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अरांव में नगला ग्वालियर निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति की मौत 2011 में हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने उसको समझाया और उसकी शादी देवर के साथ करवा दी। विधवा से फिर विवाहिता बनी महिला ने देवर को पति मान लिया और पति पत्नी की तरह दोनों रहने लगे। देवर से पति बने युवक ने अब उसका उत्पीड़न भी शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या के बाद एक्सप्रेसवे पर कंबल में लपेटकर फेंकी युवती की लाश, टेप से किया पैक

आए दिन मारपीट करते हैं ससुराल वाले

महिला का आरोप है कि दूसरे पति द्वारा अब उससे कहा जा रहा है कि वह अपने मायके से दो लाख रुपये और बाइक लेकर आए जो शादी में दहेज के रूप में मिलते। अगर बाइक और दो लाख रुपये नहीं लाएगी तो उसको चेन से नहीं रहने दिया जाएगा। पति द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है और गाली गलौज करता रहता है। महिला द्वारा पति को समझाया गया कि उसके मायके वाले अब इस दहेज को देने की स्थिति में नहीं है।

पति को समझाने पर वह लात घूंसों और डंडों से मारपीट करने लगता है। इतना ही नहीं जब सास, देवरानी और देवर से वह अपनी व्यथा कहती है तो इन ससुरालियों द्वारा भी पति का साथ दिया जाता है। सभी मिलकर उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। अब महिला को देवर से पति बने युवक ने खर्चा भी देना बंद कर दिया है। विवाहिता ने पति, सास, देवरानी और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।