teri biwi bahut khoobsurat Friends used to tease her husband climbed on roof and created ruckus police had to be called तेरी बीवी बहुत खूबसूरत है...चिढ़ाते थे दोस्त, छत पर चढ़कर पति ने काटा ‘गदर’, बुलानी पड़ी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तेरी बीवी बहुत खूबसूरत है...चिढ़ाते थे दोस्त, छत पर चढ़कर पति ने काटा ‘गदर’, बुलानी पड़ी पुलिस

यूपी के बरेली में एक युवक की खूबसूरत बीवी जी का जंजाल बन गई। गांव वाले और दोस्त युवक को चिढ़ाने लगे। इससे दुखी होकर युवक ने गांव में कदर काट दिया और फिर छत पर चढ़ गया।

Thu, 29 May 2025 03:01 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
तेरी बीवी बहुत खूबसूरत है...चिढ़ाते थे दोस्त, छत पर चढ़कर पति ने काटा ‘गदर’, बुलानी पड़ी पुलिस

पुरुष हो या महिला? परिवार को आगे बढ़ाने के लिए सभी को शादी करनी ही पड़ती है। जिस तरह महिला एक अच्छा पति चाहती है। ठीक वैसे ही पुरुष भी खूबसरत और सुशील बीवी की चाह रखता, जो शादी के बाद के उसकी और उसके परिवार की सेवा करे। लेकिन यूपी के बरेली में एक युवक की बीवी की खूबसूरती उसके लिए जी का जंजाल बन गई। युवक के दोस्तों को उसकी बीवी की खूबसूरती के बारे में पता चला तो वह आए दिन युवक को चिढ़ाने लगे। पहले तो कुछ दिन तक उसने बर्दाश्त किया, लेकिन एक दिन युवक का सब्र टूट गया। इसके बाद वह सीधे छत पर चढ़ गया और उसने यहां जमकर गदर काटा। युवक की इस हरकत की खबर जब गांव वालों को लगी तो वह सन्न रह गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह से समझाया-बुझाया।

पूरा मामला सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यहां के रहने वाले एक युवक की शादी हुई थी। युवक की बीवी बेहद खूबसूरत थी। इसकी जानकारी जब उसके दोस्तों को हुई तो वह युवक को चिढ़ाने लगे। जहां भी युवक के दोस्त मिलते थे व उसकी पत्नी की खूबसूरत को लेकर तंज कसना शुरू कर देते थे। बीवी को लेकर आए दिन दिए जाने वालों तानों से युवक को परेशान हो गया था। गुस्से में आकर एक दिन युवक ने कह दिया कि वह अपनी जान दे देगा। इसके बाद वह छत पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक नहीं माना। युवक ने पांच घंटे तक छह पर ही गदर मचाया। वह कह रहा था कि गांव वाले और उसके दोस्ता मजाक उड़ाते हैं। अब वह जी नहीं पाएगा। काफी देर तक चली बातचीत के बाद युवक शांत हुआ और फिर वह नीचे उतर आया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मंदुबद्धि था युवक, बात-बात पर करता था गुस्सा

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि युवक मंदबुद्धि है। उसके परिवार वाले भी उसे मंदबुद्धि कहते हैं। युवक बात-बात पर गुस्सा करता था। इस पर पुलिस ने गांव वालों को समझाया कि किसी की भी निजी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए। दूसरों का मजाक उड़ाना भी ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि कई बार छोटे-छोटे मजाक भारी पड़ जाते हैं। इसके बाद सामने वाले को पछताने के लिए अलावा कुछ भी नहीं दिखता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।