We will not allow youth employment to be robbed, jo jis bhasha mein samjhega, usi mein samjhayenge, warns CM Yogi युवाओं के रोजगार पर नहीं डालने देंगे डकैती, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी में समझाएंगे, योगी की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युवाओं के रोजगार पर नहीं डालने देंगे डकैती, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी में समझाएंगे, योगी की चेतावनी

जीरो टॉलरेंस की नीति नहीं मानने वालों को सीएम योगी ने चेतावनी दी है कि जो जिस बोली-भाषा में समझेंगे, उसी में समझा दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी को नौजवानों के रोजगार पर डकैती नहीं डालने दी जाएगी।

Wed, 3 June 2026 06:21 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
युवाओं के रोजगार पर नहीं डालने देंगे डकैती, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी में समझाएंगे, योगी की चेतावनी

Yogi news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षा के बिना न सुशासन आ सकता और न ही समृद्धि। 2017 के बाद से सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ आगे बढ़ी है। इस नीति से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जीरो टॉलरेंस की नीति न मानने वाले जिस बोली-भाषा में समझेंगे, उसी में समझा दिया जाएगा। उन्होंने चेताया कि यूपी में किसी को नौजवानों के रोजगार पर डकैती नहीं डालने दी जाएगी।

योगी, बुधवार को गीडा में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले और प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण व गीडा में सेवायोजित कामगारों के लिए ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से यूपी ने सुरक्षा का एक मॉडल उपलब्ध कराया है। सुरक्षा के इस मॉडल से औद्योगिक विकास हुआ और लाखों नौजवानों को रोजगार मिला। अकेले गीडा में पिछले कुछ वर्षों में 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। सुरक्षा का माहौल बने बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि विकास की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी, सुरक्षा सबको मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलेगा। पर, किसी ने मनबढ़ई कर गरीबों का हक छीनने की कोशिश की, व्यापारियों को धमकाने की कुत्सित प्रयास किया या बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया तो सरकार उसे छोड़ेगी नहीं। ऐसे लोगों को पाताल से भी खोजकर निकाल लाएंगे।

50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

योगी ने कहा कि प्रदेश में बने सुरक्षा के माहौल से सरकार को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं और 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बड़े पैमाने पर हुए निवेश से लाखों लोगों को नौकरी और रोजगार मिला है। एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलने से 3 करोड़ लोगों को उनके गांव-क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे? HC का सरकार से सवाल; OBC आयोग की रिपोर्ट भी मांगी
ये भी पढ़ें:जनगणना ड्यूटी में लगाए जा सकेंगे ये कर्मचारी भी, हाईकोर्ट का फैसला
ये भी पढ़ें:UP में 5 से 21 जून तक चलेगा बड़ा अभियान, योगी के मंत्री का अफसरों को ये निर्देश

हर जिले के नौजवानों को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ ही सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसका परिणाम है कि प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं हैं। प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।