We will blow up passport offices Threatening email received eight districts UP including Pilibhit and Badaun पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ा देंगे...पीलीभीत, बदायूं समेत यूपी के आठ जिलों में पहुंचा धमकी भरा मेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ा देंगे...पीलीभीत, बदायूं समेत यूपी के आठ जिलों में पहुंचा धमकी भरा मेल

यूपी में एक बार फिर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी पोस्ट ऑफिस के बरेली स्थित मंडलीय कार्यालय, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर समेत आठ जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा कार्यालयों को मेल के जरिए दी गई है।

Mon, 13 April 2026 07:11 PMDinesh Rathour बरेली, हिन्दुस्तान टीम
share
पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ा देंगे...पीलीभीत, बदायूं समेत यूपी के आठ जिलों में पहुंचा धमकी भरा मेल

Bareiily News: यूपी में एक बार फिर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी पोस्ट ऑफिस के बरेली स्थित मंडलीय कार्यालय, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर समेत आठ जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा कार्यालयों को मेल के जरिए दी गई है। जैसे ऑफिसों में धमकी भरा मेल आया तो हड़कंप मच गया।

सोमवार दोपहर सूचना मिलते ही सुरक्षा दलों ने संबंधित कार्यालयों में जांच की, हालांकि कहीं भी खतरे की पुष्टि न होने पर वहां दोबारा से काम शुरू कराया गया। बता दें कि इससे पूर्व 27 मार्च को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। बरेली के मंडलीय कार्यालय के अधिकृत मेल पर रविवार रात अज्ञात व्यक्ति ने मेल किया।

ऑफिस खुलते ही अधिकारी को दिखा मेल

सोमवार को ऑफिस खुलने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने मेल देखा। उसमें किसी मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक को रिहा करने और बरेली समेत पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद और नगीना (बिजनौर) के डाकघर पासपोर्ट सेवा कार्यालयों में साइनाइड से भरे 14 आईईडी बम लगाए जाने की बात लिखी थी। मेल में सोमवार दोपहर 01:15 बजे धमाके किए जाने की चेतावनी दी गई थी। अधिकारी ने सभी संबंधित जिलों के डाकघर सेवा केंद्रों के प्रभारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा प्रदर्शन के बीच ऐक्शन में योगी;हाई लेवल कमेटी का गठन, जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:नोएडा: सेक्टर-63 में प्रदर्शन के दौरान गुस्साए मजदूरों ने मारूति का शोरूम फूंका
ये भी पढ़ें:औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहे; नोएडा हिंसा पर बोले योगी

पीलीभीत के पासपोर्ट सेवा केंद्र की काटी गई बिजली

बरेली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय प्रियदर्शिनी नगर व पासपोर्ट सेवा केंद्र पीलीभीत बाईपास में डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, एन्टी सबोटॉज, एटीएस ने सघन चेकिंग की। उधर, पीलीभीत के क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र के परिसर की बिजली काट दी गई और सायरन बजाकर कर्मचारियों व वहां मौजूद आम लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। बदायूं और शाहजहांपुर में भी एहतियाती कदम उठाए गए। हालांकि किसी स्थान पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या खतरे की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस संबंध में बरेली के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की अधिकृत मेल में एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। इसमें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय व आठ पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से सोमवार दोपहर 01:15 पर उड़ाने की धमकी दी गई थी। सभी जगह चेकिंग कराने पर कुछ नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिलेंडर सिक्योरिटी मनी शादी वाले घरों की टेंशन, घरेलू कनेक्शन वाले क्यों परेशानी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।