Villagers tied young man to pole and beat tried to electrocute him ग्रामीणों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाने की भी कोशिश, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्रामीणों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाने की भी कोशिश, वीडियो वायरल

बस्ती में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जान का मामला सामने आया है। जहां युवक के नशे में होने के कारण उसे खंभे से बांधकर पीटा गया। फिर उसे करंट लगाने की कोशिश की गई। वहीं, इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

Tue, 28 Oct 2025 07:48 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बस्ती
share
ग्रामीणों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाने की भी कोशिश, वीडियो वायरल

यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जान का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के नशे में होने के कारण उसे खंभे से बांधकर मारापीटा गया। साथ ही उसे करंट लगाने का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मखसूर कुरैशी ने वाल्टरगंज थाने पर तहरीर दी है कि आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे जावेद कुरैशी को पहले बुरी तरह मारापीटा। इसके बाद उसे एक बिजली के खंभे से बांध दिया गया। साथ ही उसे करंट देने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जावेद की मां और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। पिता ने घायल बेटे का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामला कुछ दिन पुराना है। प्रधान समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। शिकायती-पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, भूसा घर में छिपाया शव

मंदिर दर्शन कर लौट रहे लोगों को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीटा

उधर, गौर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास मंदिर से दर्शन कर ऑटो रिक्शा से लौट रहे एक परिवार पर बकरी हटाने की बात को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। ऑटो सवार लोगों के साथ मारपीट कर महिलाओं संग अभद्रता की गई। मामला दो समुदायों से जुड़ने के कारण मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसकी भनक लगते ही एएसपी श्यामकांत, सीओ हर्रैया संजय सिंह व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। प्रकरण को शांत कराने के साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।