innocent girl was raped and then strangled to death in chandauli 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, भूसा घर में छिपाया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, भूसा घर में छिपाया शव

चंदौली में सोमवार की देर रात छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने शव को पास के भूसा घर में छिपा दिया। परिजनों को बालिका का शव मिलने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Tue, 28 Oct 2025 03:49 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, चंदौली
share
6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, भूसा घर में छिपाया शव

उत्तर प्रदेश के चंदौली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार की देर रात छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने शव को पास के भूसा घर में छिपा दिया। परिजनों को बालिका का शव मिलने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

ये घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सोमवार की रात 9 बजे बच्ची अपने चाचा के घर से अपने घर वापस आ रही थी। लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। इसी बीच वह अचानक गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए घर से कुछ दूरी ही पहुंचे थे कि बच्ची के कपड़े पड़े मिले। वही पास ही स्थित एक भूसा रखे घर के समीप बिस्कुट, टॉफी, कुरकुरे और गुटखे के रैपर बिखरे थे, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। खोजते हुए वे भूसा घर में पहुंचे, जहां बच्ची का शव भूसे में रखा हुआ मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुरालियों ने बंधक बनाकर मारा, अब जीने की इच्छा नहीं बची; युवक ने की खुदकुशी

बच्ची के कपड़ों पर लगे खून और स्थिति के आकलन से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लापता होने पर पूरे गांव में खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने भी मदद की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला। जब वे पास ही स्थित पड़ोसी के भूसा घर के पास पहुंचे तो बाहर ही उन्हें बच्ची के कपड़े मिले। वहीं, भूसे में शव पाया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। कपड़े, टॉफी का रैपर और अन्य सामग्री को कब्जे में लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालांकि फॉरेंसिक टीम संदेह के आधार पर गांव के दो लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर जांच में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।