Villagers paraded jija and sali wearing garlands of shoes जीजा-साली को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर घुमाया, दोनों ने की आत्महत्या की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जीजा-साली को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर घुमाया, दोनों ने की आत्महत्या की कोशिश

लखीमपुर में जीजा-साली को साथ में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उन्हें जूते की माला पहनाकर घुमाया। वहीं, दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। दोनों की बेइज्जती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Wed, 11 June 2025 10:36 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर
share
जीजा-साली को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर घुमाया, दोनों ने की आत्महत्या की कोशिश

यूपी के लखीमपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जीजा-साली को साथ में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जूते की माला पहनाकर घुमाया। वहीं, दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। उधर, दोनों की बेइज्जती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला मझगई थाना क्षेत्र के गद्दीपुरवा गांव का है। जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जीजा और साली को घरवालों ने एक साथ पकड़ लिया। हंगामें के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। वायरल वीडियो में युवक-युवती को जूते की माला पहनाते लोग दिख रहे हैं। वहीं, पकड़े जाने के बाद दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही ने बनियान पहने महिलाओं की सुनी फरियाद, महकमे में मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने समय पर समझदारी दिखाते हुए भीड़ को शांत किया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस पूरे मामले में मझगई थाना प्रभारी राजू राव का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।