villagers beat up a Lekhpal with kicks and punches and even tried to kill him by drowning लखनऊ में ग्रामीणों ने लेखपाल को लात-घूसों से पीटा, तालाब में डुबोकर जान से मारने की भी कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में ग्रामीणों ने लेखपाल को लात-घूसों से पीटा, तालाब में डुबोकर जान से मारने की भी कोशिश

लखनऊ में एंग्री स्टैग सर्वे करने पहुंचे लेखपाल और उनकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लेखपाल को लात-घूसों से पीटा, फिर तालाब में डुबोकर जान से मारे की कोशिश की गई। आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी मौके से फरार हो गए। 

Mon, 29 Sep 2025 03:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ में ग्रामीणों ने लेखपाल को लात-घूसों से पीटा, तालाब में डुबोकर जान से मारने की भी कोशिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में एंग्री स्टैग सर्वे करने पहुंचे लेखपाल और उनकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लेखपाल को लात-घूसों से पीटा, फिर तालाब में डुबोकर जान से मारे की कोशिश की गई। आखिर में धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। उधर, घायल लेखपाल ने थाने में इसकी तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ये मामला मड़ियांव क्षेत्र का है। आईआईएम रोड पर घैला पुल के पास सदर तहसील के लेखपाल आनंद मिश्रा पर तीन दबंगों और कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार दोपहर हमला बोल दिया। उन्हें जमकर पीटा। तालाब में डुबोकर कर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद धमकी देकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कागज फाड़ दिए और लेखपाल के भाई को तालाब में डुबोकर हत्या की कोशिश की। विरोध करने पर लेखपाल को भी गंभीर चोटें आईं। भागते समय आरोपियों ने फायरिंग तक कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत

एग्री स्टैग सर्वे के लिए गए थे लेखपाल

आनंद श्रीवास्तव, जो तहसील सदर लखनऊ में लेखपाल पद पर तैनात हैं। रविवार को अपने भाई सौरभ श्रीवास्तव और सहयोगी विनय कुमार वाजपेयी के साथ ग्राम गजराहार व ग्राम छैला की सीमा पर एग्री स्टैग सर्वे के लिए गए थे। इसी दौरान छैला गांव के भूरिया, रेहान और फुरखान समेत कई लोगों ने टीम को रोककर अभद्रता शुरू कर दी।

पुलिस ने एक आरोपित को दबोचा

हमले में घायल लेखपाल आनंद मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, फायरिंग समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रेहान को हिरासत में ले लिया गया है। फुरकान और भूरिया की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।