यूपी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत
फतेहपुर में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान पलभर में जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में सो रहे पति-पत्नी भी जिंदा जल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

यूपी के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान पलभर में जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में सो रहे पति-पत्नी भी जिंदा जल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
ये घटना ललौली क्षेत्र का है। सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक मकान खाक हो गया और घर में सो रहे गृहस्वामी और उसकी पत्नी की जल कर मौके पर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वेनू गांव के रहने वाले 45 साल के रामबाबू पासवान और 42 वर्षीय उनकी पत्नी तारा देवी घर के भीतर रोज की तरह सो रहे थे। जबकि उनके तीन बच्चे घर के बाहर सो रहे थे। आज सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई जिसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
जब तक गांव वाले कुछ समझ पाए पूरा घर जलकर खाक हो गया और उसमें सो रहे दंपति की जल कर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर विकेट के साथ ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी और शॉर्टसर्किट से हुई मौत और घर जलने में हुए नुकसान का आकलन करने और आर्थिक सहायता के लिए राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन श्रमिक घायल
उधर, बिजनौर में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण तीन श्रमिक घायल हो गये। इस घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भय कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि थाना नहटौर क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द के जंगल में स्थित पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस गांव निवासी भूदेव सिंह के नाम है। लाइसेंस की वैधता पांच सितंबर 2029 तक है। सुबह बारुद फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ, जिससे आशीष, बालेश और अरुण झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया तथा श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।




साइन इन