Video of Afzal accused in kidney scandal turns into a bed of 500 rupee notes blows air on face 500 के नोटों से सजा बिस्तर, गड्डी से चेहरे पर हवा; किडनी कांड के आरोपी अफजल का वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

500 के नोटों से सजा बिस्तर, गड्डी से चेहरे पर हवा; किडनी कांड के आरोपी अफजल का वीडियो वायरल

कानपुर के किडनी कांड के आरोपी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें डॉ. अफजल कल्याणपुर के एक होटल में मौजूद है। बेड पर पांच सौ के नोटों की कई गड्डियां बिछी हुई हैं। अफजल एक गड्डी को उठाकर अपने चेहरे पर हवा कर रहा है। इसका वीडियो साथ में मौजूद परवेज सैफी अपने मोबाइल से बना रहा है।

Mon, 6 April 2026 12:05 PMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
500 के नोटों से सजा बिस्तर, गड्डी से चेहरे पर हवा; किडनी कांड के आरोपी अफजल का वीडियो वायरल

कानपुर किडनी कांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 19 सेकेंड के इस वीडियो में डॉ. अफजल कल्याणपुर के एक होटल में मौजूद है। बेड पर पांच सौ के नोटों की कई गड्डियां बिछी हुई हैं। अफजल एक गड्डी को उठाकर अपने चेहरे पर हवा कर रहा है। इसका वीडियो साथ में मौजूद परवेज सैफी अपने मोबाइल से बना रहा है। इसके बाद दोनों बेड पर बैठ जाते हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक यह वीडियो किडनी ऑपरेशन के बाद का रहा है। अफजल का मेरठ में क्लीनिक है। वह अपने घर और क्लीनिक पर ताला लगा फरार है। किडनी कांड के दोनों आरोपी हैं।

डीसीपी के मुताबिक परवेज सैफी कार चलाता है। अफजल जब भी आपॅरेशन करने कानपुर आता था, परवेज ही उसे कानपुर लाता था। परवेज को अफजल के कारनामों की भी पूरी जानकारी है। परवेज अपराधी है। गाजियाबाद में उसके खिलाफ सात से आठ केस दर्ज हैं। वह ढाई साल जेल में भी रहा है। दोनों की तलाश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर किडनी कांड में खुलासा! झोलाछाप डॉक्टर और ओटी मैनेजर कर रहे थे बड़े ऑपरेशन
ये भी पढ़ें:डॉक्टर रोहित करता बेहोश, दिल्ली का डॉक्टर निकालता किडनी; फ्लाइट से आती थी टीम

कानपुर के किडनी कांड में एक और खुलासा हुआ है। कल्याणपुर का शिवम आठवीं पास होने के साथ ही एंबुलेंस चलाता था लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट जैसे बड़े ऑपरेशन के बाद वह गले में आला और मुंह में मास्क पहनकर मरीजों को भी चेक करता था। साउथ अफ्रीका की युवती अरेबिका को ऑपरेशन के बाद चेक करते हुए रविवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी वीडियो के अंत में अभिजीत नाम के डोनर का पूछताछ करते हुए वीडियो है। जिससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि अरेबिका को कोलकाता के युवक की किडनी लगाई गई। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अफ्रीका की महिला का आहूजा अस्पताल में हुआ था ऑपरेशन

साउथ अफ्रीका की युवती अरेबिका का ऑपरेशन आहूजा अस्पताल में 3 मार्च 2026 को हुआ था। पुलिस को ऑपरेशन के वीडियो एजेंट शिवम के मोबाइल से मिले हैं। सोशल मीडिया पर अरेबिका को लेकर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो 49 सेकेंड का है जिसमें शिवम मुंह पर मास्क लगाए है और आला लगाकर अरेबिका को चेक कर रहा है। जबकि दूसरा वीडियो एक मिनट तीन सेकेंड का है जिसमें एक व्यक्ति अरेबिका से हालचाल पूछ रहा है।

मास्क लगाए युवक अभिजीत मुखर्जी नाम बताता है

वीडियो में उसकी आवाज आ रही है लेकिन वह नहीं है। वह बोलने का प्रयास करती है और बैक और एब्डोमेन में पेन बताती है। उसे चेक कर रहा व्यक्ति कहता है कि इंजेक्शन दे दिया जाएगा। बाकी ओवरऑल वह ठीक है तो अरेबिका हां में सिर हिलाती है। वीडियो के अंत में तीन सेकेंड का युवक से बातचीत है। युवक के मुंह पर मास्क है। वह अपना नाम अभिजीत मुखर्जी बताता है। पिता का नाम सुदीप मुखर्जी और कोलकाता का निवासी बताता है।

सुदीप किडनी डोनर है

पुलिस सूत्रों की माने तो अरेबिका को इसी युवक की किडनी लगाई गई है। पुलिस अभिजीत की तलाश कर रही है। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सुदीप मुखर्जी कोलकाता का रहने वाला है और किडनी डोनर है। उसकी किडनी अरेबिका को लगी है इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।