VIDEO: तुझे मैं प्यार करूं....बैंक मैनेजर के कमरे में युवती ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
हरदोई में एक बैंक के मैनेजर के कमरे में युवती के ठुमके लगाने के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक युवती फिल्मी गाने पर नाचती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

UP News: यूपी के हरदोई में एक बैंक के मैनेजर के कमरे में युवती के ठुमके लगाने के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक युवती तू मुझे कबूल और मैं तुम्हें प्यार करूं...गाने पर नाचती दिख रही है। वहीं, एक अन्य गाने सामने बैठा युवक बैंक मैनेजर बताया जा रहा है। वायरल तीनों वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें एक वीडियो 28, दूसरा 38 और तीसरा 58 सेकंड का है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
चर्चा है कि ये वीडियो टड़ियावां ब्लॉक के गुलरिया क्षेत्र के हैं। वीडियो में बैठा युवक एक बैंक की बिलग्राम शाखा का मैनेजर बताया जा रहा है। कमरे में मैनेजर के सामने थिरक रही युवती कौन है, इसके बारे में कोई चर्चा नहीं है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान का है। इसमें मैनेजर ऊनी जैकेट पहने हैं। इससे अनुमान है कि यह वीडियो सर्दी का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
चर्चा यह भी है कि मैनेजर का तबादला अब गैर जनपद हो चुका है। टड़ियावां थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन का कहना है कि सूचना पर वायरल वीडियो की जांच शुरू की गई है। स्थानीय कस्बा की कई ब्रांचों को चेक करने पर अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह किस बैंक से यह संबंधित है। वीडियो कब का है, यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की अभी जांच चल रही है।
आशिक के लिए टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
उधर, कन्नौज के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैर बिरादरी के युवक से शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय किशोरी 33 हजार हाईटेंशन बिजली लाइन के करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पुलिस और परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने और प्रेमी के मौके पर पहुंचकर शादी का भरोसा दिलाए जाने के बाद किशोरी नीचे उतर कर आई।
कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी खुडावा गांव के रहने वाले एक किसान की बेटी का प्रेम प्रसंग अकबरपुर के एक युवक के साथ चल रहा है। परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। परिवार वालों ने किशोरी को समझाते हुए कहा कि चार महीने बाद उसकी शादी कहीं और कर दी जाएगी। इससे नाराज होकर किशोरी घर से निकल गई और नेशनल हाईवे किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के बिजली टावर पर चढ़ गई।




साइन इन