Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsRadha Kripa Family Celebrates Holi with Flowers and Bhakti in Varanasi
राधा कृपा परिवार के पुरुषोत्तम मास उत्सव में गुरुवार को राधा रानी संग फूलों की होली खेली गई। पीले फूलों से सजे मंडप में ठाकुरजी को विराजमान कराया गया।
Varanasi News - वाराणसी में राधा कृपा परिवार ने पुरुषोत्तम मास उत्सव के दौरान फूलों की होली खेली। मंडप को पीले फूलों से सजाया गया और ठाकुरजी को विराजमान किया गया। महिलाओं ने नाचते गाते हुए होली मनाई, जबकि कथा वाचक गौरीशंकर शुक्ल ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई।
Fri, 22 May 2026 12:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी

वाराणसी। राधा कृपा परिवार के पुरुषोत्तम मास उत्सव में गुरुवार को राधा रानी संग फूलों की होली खेली गई। पीले फूलों से सजे मंडप में ठाकुरजी को विराजमान कराया गया। रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ पीले रंग के मीठी चावल का भोग लगाया। परिवार की स्थानीय इकाई की संचालक नीता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने नाचते गाते फूलों की होली खेली। वसंत उत्सव भी मनाया। महिलाओं ने पीले रंग के परिधान धारण किए। मनोरथी लता सिंह और सावित्री डिडवानिया ने राधा रानी की आरती उतारी। इससे पूर्व महमूरगंज स्थत रॉयल रेसिडेंसी में कथा वाचक गौरीशंकर शुक्ल ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई।
ये भी पढ़ें:राधाकृपा परिवार ने मनाया जल केली उत्सव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन