राधाकृपा परिवार ने मनाया जल केली उत्सव
Varanasi News - वाराणसी में राधा कृपा परिवार ने पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत केली उत्सव मनाया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधारानी के जल क्रीड़ा प्रसंगों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे पर जल छिड़ककर आनंद लिया और विभिन्न अभिनय किए। कार्यक्रम का नेतृत्व नीता गुप्ता ने किया, जिसमें कई सदस्यों ने भाग लिया।

वाराणसी। राधा कृपा परिवार की स्थानीय इकाई की ओर से पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को केली उत्सव मनाया गया। इसके अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालों और श्रीराधारानी द्वारा सखियों के साथ जल क्रीड़ा के प्रसंगों को सजीव किया गया। परिवार की सदस्यों ने एक दूसरे पर जल छिड़क कर लीला का आनंद उठाया। इस दौरान ठाकुरजी द्वारा सखाओं के साथ की गई मस्ती को भी पूरी शिद्दत के साथ महिलाओं ने जीया। जल में भीगते हुए सभी महिलाओं ने तरह-तरह के अभिनय किए। नीता गुप्ता के नेतृत्व में उमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अंजू डोलिया, आशा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, किरण सर्राफ, उमा अग्रवाल, कविता भालोटिया, संपत्ति जैन, नुपूर जैन, शालिनी शाह, रश्मि देवड़ा और किरण अग्रवाल आदि ने हिस्सेदारी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन