भाजपा विधायक के नेतृत्व में विपक्षियों के फूंके गए पुतले
Kannauj News - तालग्राम रोड पर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय की उपस्थिति में महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले जलाए। उन्होंने महिला आरक्षण पर रोक लगाने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तालग्राम रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के बाहर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय की मौजूदगी में बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले फूंके। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर पुतलों की पिटाई की और बाद में उन्हें आग के हवाले कर दिया। महिलाओं ने जहां होना था वंदन, विपक्ष ने लगाया बंधन और नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं में खासा उत्साह और रोष देखा गया।
इससे पूर्व कोल्ड स्टोरेज परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक विपक्ष की साजिश के चलते लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जो नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है, लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने का प्रयास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कहा कि महिलाएं पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं की प्रगति पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यायू राजपूत ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, संयोजक संध्या त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन