Varanasi will see the flight of imagination of Rajamouli of Baahubali and RRR, new film announced 'वाराणसी' में दिखेगी बाहुबली और RRR वाले राजमौली की कल्पना की उड़ान, नई फिल्म का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'वाराणसी' में दिखेगी बाहुबली और RRR वाले राजमौली की कल्पना की उड़ान, नई फिल्म का ऐलान

बाहुबली और आरआरआर फेम एसएस. राजामौली ने अब ‘वाराणसी’ के नाम से फिल्म बनाने का ऐलान किया है। एक महीने तक उनकी टीम ने बनारस रिसर्च किया है। शिव और विष्णु की मिश्रित कथा को केंद्र में रख कर इस फिल्म को बनाया जाएगा।

Sun, 16 Nov 2025 12:51 PMYogesh Yadav वाराणसी, मुख्य संवाददाता
share
'वाराणसी' में दिखेगी बाहुबली और RRR वाले राजमौली की कल्पना की उड़ान, नई फिल्म का ऐलान

आरआरआर और बाहुबली फंतासी फिल्मों का जादू अब तक सिनेमा दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है। अब इसी कतार में बहुत जल्द सिने दर्शकों को ‘वाराणसी’ भी देखने को मिलेगी। जबरदस्त एक्शन और कल्पना की असीमित उड़ान को हकीकत की तरह रजत पटल पर दर्शाने वाले फिल्म निर्देशक एसएस. राजामौली ने शिव और विष्णु की मिश्रित कथा को केंद्र में रख कर ‘वाराणसी’ फिल्म बनाने की घोषणा की है।

एसएस.र राजमौली ने शनिवार की शाम हैदराबाद में शीर्षक की लॉचिंग की। अपने एक्स हैंडल पर यह पोस्ट डालने के साथ ही यह पोस्ट ट्रेंड में आई गई। चंद घंटों में 82 हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। सूत्रों के अनुसार ‘वाराणसी’ वरुणा और असि नदी की पौराणिक गाथा पर केंद्रित फिल्म होगी। वरुणा और असि के बीच आधा हिस्सा विष्णु काशी और आधा हिस्सा शिव काशी होने के पौराणिक आख्यान भी इस फिल्म की कहानी के केंद्र में होंगे। भव्य और विराट सेट और हाईक्लास सिनेमोटोग्राफी की सहायता से ‘वाराणसी’ को रजत पटल पर उतारा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काशी विश्वनाथ की प्रतिकृति के साथ दिन की शुरुआत, विदेशी डॉक्टरों को दे रही ऊर्जा

इस फिल्म में मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू,प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिका में होंगे। हैदराबाद स्थित रामूजी फिल्म सिटी में एसएस. राजमौलि ने मेहश बाबू का एक लुक भी टाइटल के साथ जारी किया है। इसमें महेश बाबू त्रिशूल लेकर एक पौराणिक किरदार के रूप में नंदी पर बैठे दिख रहे हैं। नि:संदेह यह पौराणिक किरदार भगवान शिव का ही है।

फिल्म की कहानी के साथ भगवान विष्णु के कच्छप अवतार की कथा को भी शामिल किया गया है। फिल्म की कहानी यथार्थ और चमत्कार का अद्भुत मिश्रण होगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि सिनेमा के वैश्विक बाजार को ध्यान में रखते हुए पहले फिल्म के अंग्रेजीदां नाम रखने पर भी विचार हुआ था। पौराणिक कथा सार को वर्तमान से संदर्भित करने, काशी के प्रमुख शिव और विष्णु मंदिरों के वर्तमान और अतीत से जुड़ी कथाओं के बीच तारतम्य बैठाने के लिए फिल्म यूनिट की रिचर्स टीम ने एक महीने तक बनारस में रह कर सारी चीजों को समझा था।

एसएस. राजामौली की चर्चित फिल्में

स्टूडेंट नंबर-1, सिम्हाद्रि , साइ, छत्रपति, विक्रमार्कुडु, यमाडोंगा, मगधीरा, मर्यादा रमन्ना, ईगा (हिंदी में 'मक्खी' नाम से रिलीज़ हुई), हुबली: द बिगिनिंग, बाहुबली : द कन्क्लूजन और आरआरआर एसएस. राजामौली की बहुचर्चित फिल्में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।