varanasi namo ghat bouncers attack tourists sonbhadra youth killed adampur police बनारस के नमो घाट पर बाउंसरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक की मौत, कई घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बनारस के नमो घाट पर बाउंसरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक की मौत, कई घायल

वाराणसी के सुप्रसिद्ध नमो घाट के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर राजेंद्र उर्फ चिंटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घाट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों और बाउंसरों ने लाठी-डंडों से पर्यटकों पर हमला किया।

Sun, 24 May 2026 01:51 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बनारस के नमो घाट पर बाउंसरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक की मौत, कई घायल

काशी जिसे बनारस और वाराणसी के नाम से भी जानते हैं उसके सबसे आधुनिक और चर्चित पर्यटन स्थल 'नमो घाट' पर रविवार की भोर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नमो घाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा में तैनात निजी गार्डों व बाउंसरों के साथ पर्यटकों का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने पर्यटकों पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा गया। इस हिंसक हमले में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसके कई आए कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सनसनीखेज वारदात के बाद घाट पर अफरातफरी और हड़कंप मच गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवेश द्वार पर रोकने पर विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी जिले सोनभद्र से पर्यटकों का एक समूह रविवार की भोर में सुबह की ताजी हवा और गंगा का दीदार करने नमो घाट पहुंचा था। जब ये लोग मुख्य प्रवेश द्वार से घाट के भीतर दाखिल होने लगे, तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में पहले तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा गार्डों ने अपने साथियों और निजी बाउंसरों को मौके पर बुला लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर-घर बिजली चेकिंग की तैयारी, हाहाकार के बीच ऐक्शन में अफसर, बताया- क्यों संकट

बाउंसरों ने पार की क्रूरता की हदें, तड़पकर तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाठी-डंडों से लैस दर्जनों बाउंसरों और गार्डों ने पर्यटकों को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर टूट पड़े। हमलावरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में सोनभद्र निवासी 17 वर्षीय राजेंद्र उर्फ चिंटू को बाउंसरों ने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से सिर व छाती पर प्रहार किए। गंभीर चोटें आने के कारण राजेंद्र लहूलुहान होकर वहीं अचेत हो गया। इस क्रूरता को देख घाट पर मौजूद अन्य पर्यटक भी सहम गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजय राय की क्रिमिनल हिस्ट्री सार्वजनिक होगी? MLC ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

घायल पर्यटकों को आनन-फानन में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय राजेंद्र उर्फ चिंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का आपातकालीन वार्ड में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना इंस्पेक्टर विमल मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर और अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी बाउंसरों की शिनाख्त कर रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ा ऐक्शन,2 महिला दारोगाओं समेत 8 नपे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।