valentine week begins with rose day tata gulab become special demand increased looks fresh all week long वेलेंटाइन वीक में इस वजह से खास हुए टाटा गुलाब, इतने रुपए में मिल रही एक स्टिक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वेलेंटाइन वीक में इस वजह से खास हुए टाटा गुलाब, इतने रुपए में मिल रही एक स्टिक

टाटा गुलाब की खासियत यह है कि ये हफ्ते भर तक तरोताजा दिखते हैं। एक स्टिक की कीमत 70 से 80 रुपये तक है। वहीं नैनीताल से आने वाला गुलाब 50 से 60 रुपये में बिक रहा है। इसके साथ ही वेलेंटाइन वीक के विभिन्न दिवसों को लेकर गिफ्ट की मांग भी बढ़ गई है।

Sat, 7 Feb 2026 06:14 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
वेलेंटाइन वीक में इस वजह से खास हुए टाटा गुलाब, इतने रुपए में मिल रही एक स्टिक

इजहार-ए-मोहब्बत का पर्व वेलेंटाइन वीक शनिवार को रोज-डे के साथ शुरू हो रहा है। मांग को देखते हुए गुलाब के फूल नासिक, बेंगलुरू, पुणे से लेकर नैनीताल से गोरखपुर के बाजार में पहुंच गए हैं। सर्वाधिक मांग टाटा गुलाब की है। इसकी खासियत यह है कि ये सप्ताह भर तक तरोताजा दिखते हैं। एक स्टिक की कीमत 70 से 80 रुपये तक है। वहीं नैनीताल से आने वाला गुलाब 50 से 60 रुपये में बिक रहा है। इसके साथ ही वेलेंटाइन वीक के विभिन्न दिवसों को लेकर गिफ्ट की मांग भी बढ़ गई है।

वेलेंटाइन वीक में सर्वाधिक मांग लाल गुलाब की है। टाटा गुलाब के साथ ही पीला, सफेद, बेबी पिंक और डार्क पिंक गुलाब की डिमांड भी अच्छी है। फूलों के कारोबारी समीर राय का कहना है कि दशक भर पहले गुलाब के फूल गोलघर और हजारीपुर में ही मिलते थे लेकिन अब मेडिकल रोड, बेतियाहाता, गोरखनाथ रोड, मोहद्दीपुर, गीता वाटिका, पादरी बाजार, बशारतपुर में 100 से अधिक फूलों की दुकानें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेलेंटाइन गिफ्ट को लेकर कन्फ्यूज हैं, Amazon से खरीदें वॉच ऑर्गेनाइजर्स

हजारीपुर में फूलों के कारोबारी पंकज सैनी का कहना है कि वेलेंटाइन वीक के सातों दिन गुलाब के फूलों की डिमांड रहती है। पिछले साल की तुलना में गुलाब की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं, होटलों में भी वेलेंटाइन डे का असर दिख रहा है। शहर के प्रमख होटलों को दिल के आकार के गुब्बारों से सजाने के साथ ही मेन्यू पर भी असर दिख रहा है।

कस्टमाइज आभूषण और कार्ड का चलन बढ़ा

वेलेंटाइन वीक को लेकर प्रमुख ज्वेलरी के शोरूम पर युवाओं के साथ ही नव विवाहिताओं के लिए नए कलेक्शन लांच हुए हैं। गोलघर में परम्परा ज्वेलर्स के संजय अग्रवाल ने बताया कि पूरा शोरूम वेलेंटाइन डे के थीम पर सजाया जा रहा है। हीरे की अंगूठी की नई कलेक्शन लांच की गई है। जो 20 हजार रुपये से शुरू है। कस्टमाइज रिंग की अच्छी मांग है। वेलेंटाइन वीक में दिल के आकार वाले लॉकेट और रिंग की अच्छी मांग रहती है। कार्ड भले ही चलन से कुछ हद तक बाहर हो लेकिन कस्टमाइज कार्ड की अच्छी मांग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेलेंटाइन पर चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर, ‘Ex’ के नाम पर रखवाओ कॉकरोच का नाम

बैंक रोड पर आर्चीज गैलरी के मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि लोगों की डिमांड पर कस्टमाइज कार्ड उपलब्ध कराते हैं। इसकी कीमत 149 से 999 रुपये तक है। चॉकलेट वाले बुके की कीमत 250 से लेकर 350 रुपये तक है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।