ताजमहल में तीन दिन फ्री एंट्री, शाहजहां और मुमताज की असली कब्र देखने का मौका
ताजमहल में तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। नि:शुल्क प्रवेश के चलते दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। ताज सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए।

ताजमहल में बादशाह शाहजहां का सालाना उर्स शुरू हो गया है। पहले दिन हजारों सैलानियों ने शाहजहां और मुमताज की असली कब्र का दीदार किया। इस अवसर पर ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क होने के कारण करीब 60 हजार पर्यटक स्मारक देखने पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों और एएसआई अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। तीन दिनों तक इसी तरह ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश कर सकेंगे।
ताजमहल में तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। नि:शुल्क प्रवेश के चलते दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। ताज सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए, लेकिन पर्यटकों की संख्या अधिक होने से उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मुगल बादशाह शाहजहां के 371वें उर्स के पहले दिन गुस्ल की रस्म अदा की गई। इसके बाद एएसआई और उर्स कमेटी के सदस्यों ने फलों की चादर चढ़ाई। उर्स 17 जनवरी तक चलेगा। 16 जनवरी को संदल की रस्म और कव्वाली होगी। 17 जनवरी को चारदपोशी की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें 1,720 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी। साथ ही लंगर भी वितरित किया जाएगा।
भीड़ में बिछड़े तीन दर्जन लोग: ताजमहल देखने आई भीड़ में करीब तीन दर्जन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अपने परिजनों से बिछड़ गए। ताज सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ ने उन्हें खोजकर परिजनों से मिलवाया। महासभा ने किया विरोध: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उर्स का विरोध किया। पदाधिकारियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कार्यालय के बाहर पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर, रवि चाहर, साहब वर्मा, बबलू निषाद, करण सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा और राहुल मौजूद रहे।
आज दोपहर दो बजे के बाद खुलेगा ताज, एंट्री फ्री
शुक्रवार होने के कारण आम पर्यटकों के लिए ताजमहल सुबह से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। उसके बाद एंट्री फ्री होगी। असली कब्रों को भी देखा जा सकेगा। वहीं हर शुक्रवार की तरह इस बार भी स्थानीय नमाजियों के लिए एंट्री पूर्व की तरह ही रहेगी।
अव्यवस्थाएं भी दिखीं, हर ओर जूते चप्पल
दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश नि:शुल्क होने से कई पर्यटकों ने मुख्य गुंबद के बाहर ही जूते-चप्पल उतार दिए, जबकि ऊपर जूते-चप्पल ले जाने की अनुमति नहीं है। कुछ लोग उद्यान में चहलकदमी करते भी दिखे। हालांकि सुरक्षा बल लगातार उन्हें टोकते और नियंत्रित करते रहे।

साइन इन