UPSSSC PET: 31 solvers arrested, case filed against 3 when candidate came out first in Deoria UPSSSC PET: 31 सॉल्वर गिरफ्तार, देवरिया में अभ्यर्थी पहले निकला तो 3 पर केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC PET: 31 सॉल्वर गिरफ्तार, देवरिया में अभ्यर्थी पहले निकला तो 3 पर केस

उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET में 31 सॉल्वर पकड़े गए हैं। वहीं देवरिया में समय से पूर्व ओएमआर शीट जमा कर एक अभ्यर्थी बाहर निकल आया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने अभ्यर्थी और दो कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज कराया है। 

Mon, 8 Sep 2025 05:51 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSSSC PET: 31 सॉल्वर गिरफ्तार, देवरिया में अभ्यर्थी पहले निकला तो 3 पर केस

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 31 सॉल्वर पकड़े गए हैं। वहीं देवरिया में समय से पूर्व ओएमआर शीट जमा कर एक अभ्यर्थी तबीयत खराब होने का हवाला देकर केंद्र से बाहर निकल गया। केंद्र व्यवस्थापक ने अभ्यर्थी और दो कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज कराया है।

प्रयागराज में तीन, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, जालौन, लखनऊ, मथुरा, मिर्जापुर व सहारनपुर में दो-दो,आगरा, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, हापुड़, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर-वाराणसी में एक-एक सॉल्वर पकड़ा गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पीईटी 48 जिलों के 1479 केंद्रों पर हुई । इनमें 76.70% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। मिर्जापुर में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।

देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में शनिवार को द्वितीय पाली में प्रवीण कुमार यादव नाम का अभ्यर्थी परीक्षा दे रहा था। प्रश्नपत्र हल करने के बाद उसने कक्ष निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सुरेंद्र प्रसाद से तबीयत खराब होने की बात कही और आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा केंद्र से बाहर निकल गया। केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र नाथ तिवारी ने प्रवीण और दोनों कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध तहरीर दी। देर रात तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 CHC बनेंगी 30 बेड वाला अस्पताल, योगी सरकार के फैसले से मरीजों को मिलेगी राहत

पेपर संतुलित रहा

रीजनिंग के पैटर्न वाले सवालों ने समय जरूर लिया, लेकिन हिंदी खंड सीधा और आसान रहा। गणित में लंबे कैलकुलेशन वाले सवाल आए तो करेंट अफेयर्स ने दिमाग दौड़ा दिया। कुल मिलाकर अभ्यर्थियों ने रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को न बहुत आसान, न बहुत कठिन बताया। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर संतुलित रहा और तैयारी करने वालों के लिए यह मौका सुनहरा साबित हो सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।