Uproar Orai after Shivling and Nandi idol vandalised temple mob chased down and beat youth on highway मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, लोगों ने हाईवे पर दौड़ाकर युवक को पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, लोगों ने हाईवे पर दौड़ाकर युवक को पीटा

उरई में शिव मंदिर में मौजूद शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के बाद बवाल हो गया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Sun, 22 March 2026 10:45 PMDinesh Rathour उरई
share
मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, लोगों ने हाईवे पर दौड़ाकर युवक को पीटा

Orai News: यूपी के उरई में शिव मंदिर में मौजूद शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के बाद बवाल हो गया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले गई। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। नए शिवलिंग और नंदी की स्थापना के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस के मुताबिक रामा हॉस्पिटल के पास शिव मंदिर में सूरज नाम के युवक ने शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को पत्थर से तोड़ दिया। यह पूरी हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने आरोपी सूरज को पकड़ कर पिटाई कर दी। वह भागा तो दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। घटना के बाद लोगों ने कानपुर जाने वाले कालपी मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने मूर्तियों की पुनः स्थापना और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएसी जवान ने सब्जी विक्रेता दंपति को रॉड से पीटा, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक

पुलिस ने लोगों को कराया शांत

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ उरई राजीव शर्मा और इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द नए शिवलिंग और नंदी की मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया, सीसीटीवी फुटेज से शिवलिंग और नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी की पहचान कर हिरासत में लिया है। क्षतिग्रस्त नन्दी की मूर्ति को बदल कर नई मूर्ति को ससम्मान स्थापित करवाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।