UP Weather Yellow alert issued for rain and storm from 12th to 14th may UP Weather: दो दिन गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: दो दिन गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी

यूपी में आंधी-तूफान और बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप  ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि 12 से 14 तक मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है।

Mon, 11 May 2026 06:23 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share
UP Weather: दो दिन गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी में आंधी-तूफान और बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 12 से 14 तक मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है।

सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए कि लोगों के पसीने छूटने लगे। दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मुजफ्फरनगर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, नई मंडी और गांधी कॉलोनी जैसे व्यस्त इलाकों में भी ट्रैफिक काफी कम दिखाई दिया। भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। जरूरी काम से बाहर निकले दोपहिया वाहन चालक चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर चलते नजर आए। अधिकांश लोग शाम ढलने के बाद ही बाजारों की ओर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-पानी का अलर्ट; पटना में कैसा मौसम

गर्मी का असर छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर भी साफ दिखाई दिया। बाजारों में ग्राहक कम पहुंचने से कारोबार प्रभावित रहा। फल और सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि तेज धूप के कारण सामान जल्दी खराब हो रहा है, जिससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम बताई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की भी चेतावनी

इस दिन से यूपी में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने 12 और 13 मई को मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ 50 किमी/घंटे की गति झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में 13 और 14 मई को ऐसे मौसम रहने की संभावना है। यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। संभाग में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि 15 मई के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम की मार और कीट का कहर, मुजफ्फरपुर में 30 % लीची भी नहीं; बंगाल से खरीद रहे

फिर से बदलेगा मौसम

पीलीभीत के राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भले ही उछाल आया है लेकिन एक0दो दिन में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।