9 posts for IAS promotion increased in UP, now DPC will be held for 27 posts यूपी में पीसीएस से आईएएस प्रमोशन के बढ़े 9 पद, अब 27 पदों की होगी डीपीसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पीसीएस से आईएएस प्रमोशन के बढ़े 9 पद, अब 27 पदों की होगी डीपीसी

उत्तर प्रदेश में  पीसीएस से आईएएस प्रमोशन के 9 पद बढ़े हैं। पहले से रिक्त 18 और इन नौ पदों को मिलाकर अब आईएएस के 27 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी होगी।

Thu, 1 Jan 2026 09:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में पीसीएस से आईएएस प्रमोशन के बढ़े 9 पद, अब 27 पदों की होगी डीपीसी

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उत्तर प्रदेश में पीसीएस से आईएएस प्रमोशन के लिए नौ पद और बढ़ा दिए हैं। पहले से रिक्त 18 और इन नौ पदों को मिलाकर अब आईएएस के 27 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी होगी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। वहां से अनुमति मिलने के लिए डीपीसी कराई जाएगी।

डीओपीटी द्वारा आईएएस के पद बढ़ाए जाने के बाद यूपी का कॉडर 683 हो गया है। डीओपीटी ने 31 दिसंबर को पद बढ़ाते हुए यूपी सरकार को इसकी जानकारी दे दी है। पदों की संख्या बढ़ाने के बाद यूपी में वर्ष 2010 और 2011 के पीसीएस अफसरों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। बेदाग सेवा वाले अफसरों को पदोन्नति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन

प्रोन्नत हुए आईपीएस अफसरों की पिपिंग सेरेमेनी मनी

पुलिस मुख्यालय में प्रोन्नत हुए आईपीएस अफसरों की पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें आईजी से एडीजी बने प्रवीण कुमार ,तरुण गाबा, डीआईजी से आईजी बने किरण एस.,आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा,राजीव मल्होत्रा. डॉ. अखिलेश निगम, एसएसपी से डीआईजी बने हेमराज मीना और संतोष कुमार मिश्रा को डीजीपी ने बैज लगाया। इनमें प्रवीण कुमार आईजी रेंज अयोध्या व तरुण गाबा आईजी रेंज लखनऊ पद पर तैनात हैं। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।