UP Weather: यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट
यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 21 मार्च को आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गरजने और गिरने की आशंका भी जताई गई है। इन दिनों बेहद तेज हवाएं चलेंगी। धूल भरे अंधड़ के आसार भी जताए गए हैं।

UP Weather: ताजनगरी आगरा समेत यूपी में एक बार फिर मौसमी बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 21 मार्च को आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गरजने और गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग के अनुसार इन दिनों बेहद तेज हवाएं चलेंगी। धूल भरे अंधड़ के आसार भी जताए गए हैं। इसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा या अधिक हो सकती है। सतही हवाओं से नुकसान होने का भी खतरा है।
इधर, सोमवार को आसमान साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा होकर 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक होकर 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76 दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार के सापेक्ष रात में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस तापमान के साथ रविवार की रात ना केवल इस मार्च में सबसे ठंडी रही बल्कि यह प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर भी रहा। 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नजीबाबाद-बिजनौर प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिसय दर्ज हुआ। रविवार के सापेक्ष इसमें 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक जबकि रात का 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिन इसमें चार से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
18 से 21 तक फिर बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 18-21 मार्च तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में एक बार फिर से तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। इस अवधि में बारिश का दायरा अधिक व्यापक होने के आसार हैं। कुछ हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।




साइन इन