Rajasthan Weather Alert High Speed Winds and Rain Predicted Six Divisions on High Alert राजस्थान: 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, बारिश की भी संभावना; किन इलाकों में रहेगा असर?, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान: 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, बारिश की भी संभावना; किन इलाकों में रहेगा असर?

18 से 21 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं।

Mon, 16 March 2026 04:35 PMMohit पीटीआई, जयपुर
share
राजस्थान: 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, बारिश की भी संभावना; किन इलाकों में रहेगा असर?

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी मौसम एकबार फिर करवट ले सकता है। इस हफ्ते भी राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में आंधी के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज भी हुई, जिससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को दोपहर की चुभती गर्मी से आंशिक राहत मिली है।

कुछ जिलों में आंधी के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां?

चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापामान दर्ज किया गया। यहां 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया जो कि 11.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, राहत की यह सांस ज्यादा लंबी नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गहलोत ने हाथ मिलाते ही पूछा लाल डायरी?… पढ़िए जयपुर के समारोह का सियासी किस्सा

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

विभाग ने बताया कि 18 से 21 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। 18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलवर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया ई-मेल; मचा हड़कंप

इन जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं

मौसम कार्यालय के मुताबिक, 19 और 20 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर संभाग के हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य में बढ़ रही गर्मी के तेवर जरूर ढीले पड़ने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP की तरक्की में राजस्थान का कनेक्शन,CM योगी ने मंच से किया जिक्र

रविवार के दिन भी सबसे गर्म स्थान था चित्तौड़गढ़

रविवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद कोटा में 38 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री और फलोदी में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दौसा में यह 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों और आम लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।