UP Weather: When will Uttar Pradesh see relief from the bitter cold? The Meteorological Department has issued an alert UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग का आया अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग का आया अलर्ट

UP Weather:  उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड का सितम जारी है। यूपी में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Mon, 5 Jan 2026 09:11 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग का आया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आ रही शुष्क हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक रातें सर्द बनी रहेंगी। हालांकि, कोहरे के घनत्व और क्षेत्रफल में अब कमी आनी शुरू होगी। धूप निकलने से दिन के तापमान में क्रमिक सुधार होगा और अगले 48 घंटों के बाद ठंड की स्थिति में और अधिक राहत मिलने की संभावना है।

ताज नगरी आगरा में सुबह घने कोहरे से दृश्यता शून्य होने के कारण ग्वालियर रोड पर एक के बाद एक सात वाहन टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। प्रयागराज में बीती रात इस सीजन में दूसरी बार सबसे कम तापमान होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड लगने के साथ मेजा के किसान सुभाष चंद्र सिंह सीने में दर्द उठा। अस्पताल पहुंचते पहुंचते उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूरज निकला लेकिन ठंड के कारण धूप बेअसर रही।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। इटावा के अलावा बहराइच में 3.0, गोरखपुर में 5.0, सुलतानपुर में 5.4, कानपुर शहर और आजमगढ़ में 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बलिया, अयोध्या और आगरा ताज में 6.0, झांसी में 6.1, बरेली में 6.2, कानपुर (आईएएफ) 6.4, हरदोई, वाराणसी एयरपोर्ट और चुर्क में 6.5° डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह अलीगढ़ में 6.6, प्रयागराज में 6.7, मुजफ्फरनगर और मेरठ में 7.0 न्यूनतम तापमान रहा।

आगरा में घने कोहरे से रफ्तार थमी

दिन के तापमान (अधिकतम तापमान) में गिरावट के मामले में आगरा सबसे आगे रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर महज 13.3 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया, जो प्रदेश में दिन का सबसे कम तापमान था। इसके अलावा बरेली में 14.6, शाहजहांपुर में 14.8 और बुलंदशहर में 14.8° डिग्री सेल्सियस दिन का अधिकतम तापमान रहा। बस्ती में दिन का पारा सामान्य से रिकॉर्ड 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कोहरे का हाल: शून्य विजिबिलिटी से थमी रफ्तार

सुबह गोरखपुर (आईएएफ) और आजमगढ़ एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही। वहीं गोरखपुर शहर और बलिया में विजिबिलिटी महज 30 मीटर दर्ज की गई। फतेहगढ़ में 50 मीटर, शाहजहांपुर में 70 मीटर, जबकि वाराणसी एयरपोर्ट, बस्ती और कानपुर (आईएएफ) में दृश्यता 100 मीटर रही। लखनऊ एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कक्षा आठ तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद, क्लास 9 से 12 तक का समय बदला

गोरखपुर : धूप से मिली राहत

पूर्वी यूपी में कोहरे का सितम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हवाओं के रुख में बदलाव से कोहरे के घनत्व में कमी जरूर हुई है। मंगलवार और बुधवार को कोहरे के आरेंज अलर्ट का पूर्वानुमान अब येलो अलर्ट में तब्दील हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।