UP Weather: इन जिलों में 90 की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश और बिजली भी गिरेगी, IMD का अलर्ट
UP Weather alert: यूपी के कई जिलों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। मध्यम से भारी बारिश के भी आसार हैं। कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।

UP Weather alert: भीषण गर्मी के बीच यूपी के कई जिलों में 24 घंटे में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। मध्यम से भारी बारिश के भी आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। यूपी के कई के कई जिलों में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-हरियाणा सहित वेस्ट यूपी में 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल कल शुक्रवार सुबह तक के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की जिला वार चेतावनी
90 किमी/घंटा तक आंधी-तूफान का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में 70 से 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की संभावना है।
80 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और ललितपुर में 60 से 80 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं।
ओलावृष्टि का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
पूर्वांचल में मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
बुंदेलखंड में लू का असर
महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने अपील की हे। इसके साथ पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली उपकरणों को अनप्लग रखने की सलाह दी है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जल निकासी और सहारा देने जैसे उपाय अपनाने को कहा गया है।इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है।




साइन इन