UP Weather Report Today IMD Forecast changes Frequent with Cold Wave increasing Chill Decreasing Temperature UP Weather: यूपी में हर पल बदल रहा मौसम, तेज हवाओं से ठंड और धूप से सता रही गर्मी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में हर पल बदल रहा मौसम, तेज हवाओं से ठंड और धूप से सता रही गर्मी

यूपी में सुबह शाम के समय मौसम काफी सर्द रहने और दिन के समय बढ़ने लगी गर्माहट के बीच मौसम ने पश्चिम दिशा से चली सर्द हवा की तेज रफ्तार की शक्ल में करवट बदली। शुक्रवार को दिन के समय काफी तेज रफ्तार से हवा चली। शनिवार को भी मौसम में ठंडक रहेगी।

Sat, 7 Feb 2026 06:48 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में हर पल बदल रहा मौसम, तेज हवाओं से ठंड और धूप से सता रही गर्मी

यूपी में सुबह शाम के समय मौसम काफी सर्द रहने और दिन के समय बढ़ने लगी गर्माहट के बीच मौसम ने पश्चिम दिशा से चली सर्द हवा की तेज रफ्तार की शक्ल में करवट बदली। शुक्रवार को दिन के समय काफी तेज रफ्तार से हवा चली। जिसके चलते राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हवा की रफ्तार बढ़ने के चलते सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई जबकि, दिन के समय धूप की गर्माहट पर सर्द हवा भारी पड़ती महसूस हुई। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि, शनिवार को हवा की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं। आज शनिवार को सर्द हवा की रफ्तार और ज्यादा बढ़ जाएगी जिसके चलते दिन के समय धूप में भी कंपकंपी छुड़ाने वाली हवा का दबदबा बढ़ा रह सकता है, जबकि, रात और सुबह के समय मौसम काफी सर्द महसूस किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेलेंटाइन वीक में इस वजह से खास हुए टाटा गुलाब, इतने रुपए में मिल रही एक स्टिक

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में हर पल मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवा से ठंड और धूप से गर्मी का एहसास रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है और दिन के समय 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। नोएडा, गाजियाबाद में भी आज तेज़ हवाएं चलेंगी। लखनऊ में सुबह के समय कोहरा छाए रहने और आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम को ठंड और नमी बनी रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।