Dalit girlfriend took a vow to live and die together, drank poison with her lover साथ जीने मरने की खाई कसम, दलित प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पिया जहर, फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साथ जीने मरने की खाई कसम, दलित प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पिया जहर, फिर...

यूपी के पीलीभीत में साथ जीने मरने की कसम खाने के बाद दलित प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी लगी। किशोरी और बालिग प्रेमी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Wed, 18 Feb 2026 11:13 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
साथ जीने मरने की खाई कसम, दलित प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पिया जहर, फिर...

यूपी के पीलीभीत में तहसील क्षेत्र में प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसम खाई और इसके बाद जहरीले पदार्थ (सिंघाड़े में डालने वाला कीटनाशक) का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी लगी। किशोरी और बालिग प्रेमी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जांच पड़ताल में पुलिस को मिला वीडियो वायरल हो गया है। दोनों को जिला अस्पताल में इ चल रहा है।

थाना सेहरामऊ के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक गांव की रहने वाली दलित समुदाय की 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ही अलग जाति से हैं। बुधवार को दोनों गांव के बाहर खेत में मिलने पहुंचे। वहां दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद दोनों अचेत होकर खेत में ही गिर गए। प्रेमी युगल के जहर का सेवन करने की जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना पर दोनों के परिजन खेत पर पहुंच गए। युवक और युवती को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागवत-योगी की आधे घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात, किन मसलों पर हुई बात?
ये भी पढ़ें:MP-MLA का फोन नहीं उठाने पर सरकार सख्त; अफसरों से बात कराने को कमांड सेंटर बनेगा

जानकारी लगते ही सीओ डा. प्रतीक दहिया अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की मां नहीं है। उसके दादा दादी ने उसका पालन पोषण किया है। वह कक्षा नौ की छात्रा है। जबकि युवक गांव के तालाब में सिंघाड़े की खेती करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।