UP Weather Report IMD Forecast Storm and Rain Alert within next two days temperature decrease UP Weather: यूपी में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत

यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार को भी एकबारगी फिर मौसम का मिजाज बदल गया। विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश होने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया।

Sun, 10 May 2026 06:52 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत

यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार को भी एकबारगी फिर मौसम का मिजाज बदल गया। विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश होने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह से आसमान साफ था, ऐसा लग रहा था कि अब गर्मी अपने रूप में दिखेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षेभ और स्थानीय मौसमी प्रभावों के कारण यूपी के कई जिले के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले एक-दो दिनों तक आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार की सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा के PDA की काट पर एक कदम आगे बढ़ी BJP, योगी कैबिनेट विस्तार से साधे कई निशाने

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में 15 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात हो सकते हैं। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार यूपी में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल विस्तार आज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत छह नए चेहरे बनेंगे मंत्री

रविवार को 60 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ ही ओला गिरने और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव का प्रभाव है। वहीं, लगातार पुरवा हवा चलने के कारण बारिश हो रही है। आगे भी इसका प्रभाव अभी दो तीन दिनों तक बना रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी समारोह में चिकन ने कराया बवाल, एक युवक की मौत, छह घायल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।