UP Weather: Rain in these districts including Lucknow-Agra in next 3 hours in UP, storm with speed of 70, IMD alert UP Weather: यूपी में अगले 3 घंटे में लखनऊ समेत इन जिलों में बारिश, 70 की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में अगले 3 घंटे में लखनऊ समेत इन जिलों में बारिश, 70 की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

UP Weather Rain alert: यूपी में अगले 3 घंटे में लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश-तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों के लिए 70 की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 

Tue, 9 June 2026 04:07 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी में अगले 3 घंटे में लखनऊ समेत इन जिलों में बारिश, 70 की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

UP Weather Rain alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से बेहाल के लिए राहत की खबर है। अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। लखनऊ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों के लिए 70 की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग की चेतावनी के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उन्नाव, लखनऊ और हरदोई समेत आसपास के क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।इसके अलावा जालौन, इटावा, आगरा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी और हरदोई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यहां हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं

वहीं प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कुशीनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

रात को भी गर्म हवाएं चल रही

आपको बता दें कि यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। दोपहर की तपिश में पछुवा हवाओं में लू के अहसास चलते जनजीवन प्रभावित रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके शाम ढलने का इंतजार करते रहे। पश्चिम से पछुवा हवाएं चल रही हैं लेकिन तराई वाले जिलों में थोड़े समय के लिए पूरवा हवाएं भी चल रही हैं जिनसे नमी की मौजूदगी ने तापमान की बढोतरी पर रोक लगा रखी है। अलबत्ता नमी के कारण 40 डिग्री की गर्मी 44 जैसी असहनीय लग रही है। लगातार तपिश के असर से जमीन गर्म है, जिसके कारण रात को भी गर्म हवाएं चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन-मकान की खरीद-फरोख्त पर IT की नजर, रजिस्ट्री ऑफिसों के रिकॉर्ड की जांच शुरू
ये भी पढ़ें:यूपी में रजिस्ट्री ऑफिस हाईटेक होंगे, बढ़ेंगी ये सुविधाएं, योगी के निर्देश

बारिश के इंतजार में किसान बेहाल

अगले सप्ताह से जिले में धान की रोपाई का वक्त शुरू हो रहा है और किसान धान की बेड़न की बुवाई कर रहे हैं। खेतों की तैयारी से लेकर बेड़न को तैयार करने तक के लिए बारिश बेहद जरुरी है। किसान पंपिंग सेटों से सिंचाई तो कर रहे हैं लेकिन नमी तेजी से खेतों से गायब भी हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।