UP Weather: बारिश के बाद आज से मौसम बदलने का अलर्ट, गलन बढ़ेगी फिर कोहरा छाएगा
मौसम के उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार की सुबह सर्द हवा और आसमान में हल्की धुंध के साथ हुई। इसी के कुछ देर बाद बारिश ने कई शहरों में ठंड बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ बारिश से सर्दी बढ़ी।
मौसम के उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार की सुबह सर्द हवा और आसमान में हल्की धुंध के साथ हुई। इसी के कुछ देर बाद बारिश ने कई शहरों में ठंड बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ बारिश से सर्दी बढ़ी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारा बढ़ा लगा लेकिन बारिश के साथ तेज हवाओं ने फिर पारा गिरा दिया।
पाकिस्तान के ऊपर से होते हुए एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को सक्रिय हुआ जिसका असर मंगलवार को यूपी में दिखने लगा था। हवा का रुख बदलने और नमी बढ़ जाने की वजह से गलन खत्म हो गई। सुबह 11 बजे के बाद से कई शहरों में बारिश और कुछ में ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार बदली बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में फिर बदलाव होगा और यह 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान बादलों की वजह से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद गुरुवार से विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही पछुआ जोर पकड़ेगी। गलन, कोहरा छायेगा।
पारा फिसला, ओले-बारिश से कड़ाके की ठंड
पहाड़ों पर सीजन के दूसरे सक्रिय एवं सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार दिनभर भीगता रहा। दस बजे के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक रुक-रुककर चला। कई शहरों से लेकर देहात तक बारिश के साथ ओले भी गिरे। मध्यम से तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से दिन के तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे सर्द दिन की स्थितियां रहीं। आज से बारिश पर ब्रेक लगने की उम्मीद है और दोपहर तक मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है। सुबह और देर शाम तराई वाले हिस्सों में छुटपुट बारिश हो सकती है।
आज से पांच डिग्री सेल्सियस तक फिसलेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार ओले और बारिश के असर के साथ पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के असर से 48 घंटे तक रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। बर्फीली हवाओं से दिन के तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29-30 जनवरी को सुबह के घंटों में कुछ हिस्सों में कोहरे के आसार हैं।
अगली बारिश एक और दो फरवरी को
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी की रात को पहाड़ों पर फिर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने जा रहा है। इसका असर मैदानों में 31 जनवरी की देर रात से शुरू हो सकता है। ऐसे में एक या दो फरवरी को यूपी में मध्यम से तेज बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं।




साइन इन