Teacher kills student fed up with pornographic video blackmail टीचर ने गला काटकर छात्र को मौत के घाट उतारा, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टीचर ने गला काटकर छात्र को मौत के घाट उतारा, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल

कानपुर देहात अश्लील वीडियो दिखा कर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे छात्र को शिक्षक ने गला काटकर मार डाला। रविवार को उसका शव पेट्रोल पंप के सामने पड़ा मिला था। छात्र के भाई की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

Wed, 28 Jan 2026 06:02 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर देहात
share
टीचर ने गला काटकर छात्र को मौत के घाट उतारा, अश्लील वीडियो दिखाकर करता था ब्लैकमेल

यूपी के कानपुर देहात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अश्लील वीडियो दिखा कर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे 11वीं के छात्र को शिक्षक ने गला काटकर मार डाला। रविवार को उसका शव करियाझाला मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने पड़ा मिला था। छात्र के भाई की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रूरा क्षेत्र के उमरावपुरवा अंबियापुर के रहने वाला 17 वर्षीय सौरभ पाल आंबेडकर नगर झींझक में अपनी बहन रुचि के घर रहकर पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक वह अवंतीबाई स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करियाझाला मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सौरभ के गले में चाकू से हमला किया गया। मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ के बड़े भाई नीतेश ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को एक निजी स्कूल में डांस टीचर अनूप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनपुरी में आधी रात डबल मर्डर, घर में सो रहे वृद्ध दंपति की गोली मारकर हत्या

इसके बाद सक्रिय हुई मंगलपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के रहने वाले अनूप सिंह को भोलेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपित शिक्षक ने बताया कि उनके निजी संबंधों का वीडियो किसी तरह से छात्र के पास पहुंच गया था। इसके जरिए ब्लैकमेल कर वह पैसे वसूलता था। कई बार छोटी रकमें लेने के बाद अब वह 25 हजार रुपये मांग रहा था। इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी।

शिक्षक के स्कूल में भी पढ़ चुका है छात्र

सौरभ पहले झींझक के जिस निजी स्कूल में पढ़ता था,उसी में आरोपित शिक्षक अनूप सिंह भी पढ़ाते थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। पुलिस की पूछताछ में अनूप ने बताया कि उनके कुछ निजी संबंधों की जानकारी सौरभ के पास वीडियो के रूप में थी। इसी को दिखाकर वह कई बार उनसे पैसे ऐंठ चुका है। हालांकि अब तक कितने रुपये लिए इसकी जानकारी नहीं दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।