UP Weather Heavy rain, hail and lightning alert in several districts UP Rain: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का भी अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rain: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का भी अलर्ट

UP Rain: यूपी कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

Mon, 6 Oct 2025 12:06 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Rain: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का भी अलर्ट

अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान से यूपी में बारिश दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में गरज चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

यूपी में अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार,हवाओं के साथ गरज चमक और स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान साफ होते ही दिन के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा नेता सुमैया राणा की भड़काऊ पोस्ट, बंदूकों की बात की, पुलिस का तगड़ा ऐक्शन

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

फरुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

ओलावृष्टि होने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।