I Love Muhammad पर सपा नेता सुमैया राणा की भड़काऊ पोस्ट, बंदूकों की बात की, तगड़ा ऐक्शन
समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा आई लव मोहम्मद को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने में फंस गई हैं। लखनऊ पुलिस ने उन पर तगड़ा ऐक्शन लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

I Love Muhammad को लेकर हुए विवाद में अब मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी और समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा फंस गई हैं। सपा नेता सुमैया राणा के खिलाफ लखनऊ पुलिस तगड़ा ऐक्शन लिया है। कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आई लव मोहम्मद को लेकर चल रहे विवाद में सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़करने का आरोप है। मुकदमा कोतवाली में तैनात महिला दरोगा सीमा यादव की तहरीर पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस पोस्ट में सुमैया राणा ने यूपी पुलिस को चैलेंज किया था और कहा था कि अब भीड़ नहीं सैलाब आएगा।
दरोगा सीमा यादव की तहरीर के मुताबिक, सुमैया राणा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि लखनऊ में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर पूरा सैलाब आएगा। इसके लिए यूपी पुलिस चाहे तो अपनी बंदूकों के साथ तैयार रह सकती है। सुमैया राणा ने इस बयान और पोस्ट से मुस्लिम समुदाय को भड़काने का काम किया गया है। उनकी इस हरकत से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। माहौल बिगड़ सकता है।
सपा नेता सुमैया राणा ने समाज में विद्वेष फैलाने का काम किया है। जातीय समूहों में शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने का काम किया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर सपा नेता सुमैया राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच की कर रही है। आपको बता दें कि आई लव मोहम्मद को लेकर विवाद यूपी समेत पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है और इसे लेकर सियासत भी तेज है।




साइन इन