up weather: hail will fall along with rain in up today and tomorrow, lightning will strike, strong winds will blow UP Weather: यूपी में आज और कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले, कड़ेगी बिजली, चलेंगी तेज हवाएं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में आज और कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले, कड़ेगी बिजली, चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Alert: यूपी में आज से मौसम बदलेगा। ठंड और बढ़ेगी। बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं कोहरा, शीतलहर का असर भी देखने को मिल सकता है।

Fri, 27 Dec 2024 07:06 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी में आज और कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले, कड़ेगी बिजली, चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather: यूपी में आज और कल बारिश के साथ ओले गिरेंगे। मौसम विभाग की मानें तोपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 27 और 28 को यूपी के कई जिलों में बारिश, बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

शुक्रवार और शनिवार को मौसम बदला रहेगा। किसी भी समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तूफानी हवाओं के बीच बारिश भी संभव है। आगरा, सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों और तराई इलाकों में ओला पड़ सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले पड़ने की संभावना कम है लेकिन कई जगह बारिश या बूंदाबांदी होगी। सूबे के पूर्वी हिस्से में 28 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय होगा। इसकी वजह से पंजाब के ऊपर निचले वायुमंडल में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। इसे बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा की ताकत मिल रही है। बारिश की वजह से जहां दिन के तापमान में गिरावट होगी, वहीं रात का पारा चढ़ेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ 29 से कमजोर पड़ेगा जिससे मौसम शुष्क होगा। इसके बाद 30 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: अगले दो दिन बदलेगा मौसम;आंधी-बारिश संग ओलों का अलर्ट, और गिरेगा पारा
ये भी पढ़ें:यूपी में बारिश से ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 27 दिसंबर से फिर बदलेंगे मौसम के तेवर

UP Weather: यूपी में आज और कल बारिश के साथ ओले गिरेंगे। मौसम विभाग की मानें तोपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 27 और 28 को यूपी के कई जिलों में बारिश, बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

शुक्रवार और शनिवार को मौसम बदला रहेगा। किसी भी समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तूफानी हवाओं के बीच बारिश भी संभव है। आगरा, सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों और तराई इलाकों में ओला पड़ सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले पड़ने की संभावना कम है लेकिन कई जगह बारिश या बूंदाबांदी होगी। सूबे के पूर्वी हिस्से में 28 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय होगा। इसकी वजह से पंजाब के ऊपर निचले वायुमंडल में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। इसे बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा की ताकत मिल रही है। बारिश की वजह से जहां दिन के तापमान में गिरावट होगी, वहीं रात का पारा चढ़ेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ 29 से कमजोर पड़ेगा जिससे मौसम शुष्क होगा। इसके बाद 30 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।

|#+|

आज से बढ़ेगा धुंध और कोहरा :

प्रदेश के कुछ जिलों में धुंध और कोहरा बढ़ सकता है। कानपुर नगर में सुबह और देर रात कोहरा रहेगा। जलाशयों के आसपास कोहरा घना हो सकता है। पॉकेट कोहरा की स्थिति रहेगी।

मुजफ्फरनगर, मेरठ और फतेहपुर सबसे सर्द

बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान यूपी के तीन जिलों में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर में 7.4 और फतेहपुर में 7.6 न्यूनतम तापमान रहा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्दी में इजाफा होगा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बदलाव रहेगा। ओलावृष्टि भी संभव है। तेज सरफेस विंड (अंधड़ सरीखी हवाएं) चलेगी। यदि तेज बारिश और ओलावृष्टि होती है तो इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान एहतियात बरतें। साथ ही सर्दी में इजाफा होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।