UP Weather Report Today next two days Temperature to decrease with Storm rain hailstorm alert UP Weather: अगले दो दिन बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश संग ओलों का अलर्ट, और गिरेगा पारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: अगले दो दिन बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश संग ओलों का अलर्ट, और गिरेगा पारा

यूपी का मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवा, अंधड़, बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को ओले गिरने की आशंका है। जबकि शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं।

Thu, 26 Dec 2024 10:26 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: अगले दो दिन बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश संग ओलों का अलर्ट, और गिरेगा पारा

यूपी का मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवा, अंधड़, बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को ओले गिरने की आशंका है। जबकि शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाई रहेगी। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। दोपहर में आसमान साफ रहेगा। जबकि शुक्रवार को मौसम पलट सकता है।

तेज हवा, अंधड़ के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। बिजली कड़कने के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बाद में तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। शनिवार को भी आंधी और बारिश के संकेत दिए गए हैं।

और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार पारा और गिरेगा। अभी ठंड बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में डबल हाफ एनकाउंटर, 3 के पैर में लगी गोली, 4 बदमाश गिरफ्तार

रात का पारा 5 डिग्री बढ़ा
बुधवार को गलन का स्तर बढ़ गया। लेकिन, आश्चर्यजनक रूप से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक होकर 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम होकर 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93 दर्ज किया गया।

जरूरी होने पर ही निकलें
शुक्रवार को घर या कार्यालयों से बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। अंधड और बारिश के दौरान होर्डिंग्स आदि गिरने का खतरा बना रहेगा। साथ ही सड़क किनारे खड़े पुराने पेड़ भी गिर सकते हैं, इसलिए बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे ठहरना खतरनाक होगा। बंद स्थानों से बाहर निकलते वक्त बरसाती, छाता जैसे बचाव के साधन साथ लेकर जाएं।

वेस्ट यूपी में भी सर्द हवाओं के साथ ओलावृष्टि के आसार
मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज से मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निम्न स्तर पर दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के मिलने और अरब सागर से नमी से उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में बादल, बारिश, ओलावृष्टि के आसार हैं। वेस्ट यूपी में बादल, बारिश का यह दौर 48-72 घंटे तक चलेगा। 26 से 28 दिसंबर तक तेज सर्द हवाएं भी चलने की आसार हैं। 27-28 को पूरे क्षेत्र में सर्द दिन की स्थितियां बनेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।