up weather forecast imd alert day night temperature cold waves rain fog fast north western winds mausam latest updates UP Weather: यूपी में बढ़ गई सर्दी, इस जिले में 22 साल का रिकॉर्ड टूटा; रात का पारा लुढ़का, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में बढ़ गई सर्दी, इस जिले में 22 साल का रिकॉर्ड टूटा; रात का पारा लुढ़का

माना जा रहा है कि 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर हल्की राख के कारण धूप मुरझा गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का पारा भी गिरा है। नगर में न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 04.1 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 01.5 डिग्री कम रहा।

Thu, 27 Nov 2025 12:45 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
UP Weather: यूपी में बढ़ गई सर्दी, इस जिले में 22 साल का रिकॉर्ड टूटा; रात का पारा लुढ़का

UP Weather Update : यूपी में सर्दी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है। रातें सर्द होती जा रही हैं। तापमान लुढ़क रहा है। बुधवार को कानपुर का न्यूनतम पारा 07.2 डिग्री सेल्सियस आ गया जो सीजन (नवंबर) का सबसे कम पारा है। यही नहीं दिन का तापमान भी सीजन का सबसे कम 25.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात के तापमान ने 22 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार यदि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं तो तापमान में और गिरावट हो सकती है।

इथोपिया के ज्वालामुखी की राख के प्रभाव का अभी अध्ययन हो रहा है लेकिन प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं धीमी होने के बावजूद दिन का पारा गिर गया है। माना जा रहा है कि 15 किमी की ऊंचाई पर हल्की राख के कारण धूप मुरझा गई है। ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का पारा भी गिरा है। नगर में न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 04.1 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 01.5 डिग्री कम रहा। खास बात यह रही कि दोपहर के समय हवा की गति कुछ समय के लिए उत्तर पश्चिमी के स्थान पर उत्तर पूर्वी हो गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अभी शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन कानपुर में 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। यदि यह क्रम बना रहता है तो इसे शीतलहर की श्रेणी में माना जाएगा। उत्तर पश्चिमी तेज हवा के कारण वायु प्रदूषण में बुधवार को काफी सुधार रहा। एक्यूआई 126 रहा। यह यलो जोन में आता है। नगर के नेहरू नगर सेंटर की स्थिति भी सामान्य रही। यहां का एक्यूआई 125 रहा। धूल-धुएं के कणों की संख्या काफी कम रही। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट बनी हुई है। ऐसी स्थितियां अगले 24 घंटे तक बनी रह सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP ने देर रात किया यूपी के 14 नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान, यूं साधे समीकरण
ये भी पढ़ें:गंगा की धारा के बीच पड़ने लगी बुनियाद, यूपी में सबसे लंबे पुल का निर्माण शुरू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।