up weather cold of the mountains is now showing its effect in eastern up mercury will fall further in 3 days imd alert UP Weather : पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में दिखा रही असर, 3 दिन में और गिरेगा पारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather : पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में दिखा रही असर, 3 दिन में और गिरेगा पारा

10 औेर 11 दिसम्बर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। लखनऊ और आसपास आज सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम- न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Tue, 9 Dec 2025 06:04 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
UP Weather : पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में दिखा रही असर, 3 दिन में और गिरेगा पारा

UP Weather Update: पूरे यूपी में अब ठंड का असर तेज होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दिनों-दिन बढ़ रही है। पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में अपना असर दिखा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पछुआ हवा गलन बढ़ा रही हैं, जबकि निचले वायुमंडल में पुरुवा हवा दिन में धुंध बढ़ाएगी। इसका सिलसिला आगे बढ़ता जाएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि दो से तीन दिनों के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 10 औेर 11 दिसम्बर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। लखनऊ और आसपास आज सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला कोहरा दर्ज किया गया और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई हिस्से में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया गया।

लखनऊ में सर्दी बढ़ी, 12 स्थानों पर जले अलाव

उधर, राजधानी लखनऊ में भी सर्दी बढ़ गई है। तीन-चार दिनों से बढ़ी सर्दी को देखते हुए शहर में अलाव जलना शुरू हो गए हैं। सोमवार को जोन-1 में लालबाग समेत चार स्थान, जोन-4 में हाईकोर्ट के पास तीन स्थान समेत 12 जगह अलाव जलाया गया। वहीं, नगर आयुक्त ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : प्राइमरी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर असमंजस खत्म, शासन ने स्पष्ट की स्थिति
ये भी पढ़ें:UP में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर तगड़ा ऐक्शन, योगी ने संभाला मोर्चा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।