up weather changed again strong winds will stop today the temperature will rise again UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, आज थमेगा तेज हवाओं का सिलसिला; फिर चढ़ेगा पारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, आज थमेगा तेज हवाओं का सिलसिला; फिर चढ़ेगा पारा

  • सुबह करीब 8 बजे तक तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। फिर धूप की गुनगुनाहट ने असर दिखाया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तेज हवाओं का सिलसिला शनिवार दोपहर तक थमेगा। अगले 3 दिन लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्‍सियस तक रह सकता है।

Sat, 15 Feb 2025 06:48 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, आज थमेगा तेज हवाओं का सिलसिला; फिर चढ़ेगा पारा

UP Weather Update: यूपी में मौसम एक बार फिर बदला है। आंधी जैसी चल रही सर्द पछुआ ने एक बार फिर पारा गिरा दिया। शुक्रवार की सुबह की सैर या जरूरी कार्य से निकलने वालों को ठिठुरन का एहसास हुआ। लखनऊ में सुबह पांच बजे न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। करीब आठ बजे तक तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। इसके बाद धूप की गुनगुनाहट ने असर दिखाया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तेज हवाओं का सिलसिला शनिवार दोपहर तक थमेगा। अगले 3 दिनों तक लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्‍सियस तक रह सकता है। इस दौरान सुबह और शाम हल्‍का कोहरा रह सकता है।

इसके पहले पूरी रात तेज हवा का सिलसिला चलता रहा। अधिकतम तापमान 26.4 सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार में शुक्रवार को कमी आई जो कि 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से खाली जगह को पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ भर रही है। इसी वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। यही वजह है कि दो दिन पहले तक जहां ज्यादातर घरों में पंखे चलने लगे थे, अब गर्म कपड़े आलमारी से वापस निकालने पड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्‍यूज: न्‍यू कानपुर सिटी प्‍लान को हरी झंडी, अप्रैल में लांच की तैयारी

अब सामान्य हो जाएगी हवा की रफ्तार

आईएमडी के अनुसार तेज हवाओं का सिलसिला शनिवार की दोपहर तक थम जाने का पूर्वानुमान है। इसके बाद हवा की रफ्तार सामान्य हो जाएगी। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। ऐसा अगले तीन दिनों तक चलेगा। इसकी वजह यह है कि आसमान साफ है और धूप की तल्खी बढ़ी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी को पछुआ हवा नियंत्रित किए हुए है। इसकी रफ्तार कम होने पर धूप का असर ज्यादा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐक्‍शन में बिजली विभाग, लापरवाही पर 5 चीफ इंजीनियरों को नोटिस; 3 हटाए गए

लखनऊ में अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम

15 11.0 डिग्री सेल्सियस 28.0 डिग्री सेल्सियस सुबह हल्का कोहरा

16 12.0 डिग्री सेल्सियस 30.0 डिग्री सेल्सियस सुबह और शाम हल्का कोहरा

17 12.0 डिग्री सेल्सियस 30.0 डिग्री सेल्सियस सुबह और शाम हल्का कोहरा

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।