up weather after holi intense heat begins temperature of many cities near 40 degrees UP Weather: होली बीतते ही प्रचंड गर्मी की शुरुआत, यूपी में कई शहरों का पारा 40 डिग्री के पास, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: होली बीतते ही प्रचंड गर्मी की शुरुआत, यूपी में कई शहरों का पारा 40 डिग्री के पास

  • मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाया। बादलों से रात का पारा 20 डिग्री पहुंच गया। इससे सुबह पारा सीधे 20 डिग्री से बढ़ा। विक्षोभ ने पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बादल-बारिश की तो मध्य, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के समय आसमान साफ रहा।

Sun, 16 March 2025 05:27 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: होली बीतते ही प्रचंड गर्मी की शुरुआत, यूपी में कई शहरों का पारा 40 डिग्री के पास

UP Weather Update: साल 1991 के बाद इस साल मार्च का पहला पखवारा बेहद गर्म जा रहा है। होली के बाद अचानक चढ़े पारे ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 2006 के बाद इतनी गर्मी पड़ी है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम पारा 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी में 34 साल बाद मार्च के पहले पखवारे में पारा लगभग चालीस डिग्री (39.9) सेल्सियस तक जा पहुंचा है। प्रयागराज, चुर्क, फुर्सतगंज समेत आधा दर्जन से अधिक जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रयागराज में शनिवार पारा सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक 39.6 दर्ज किया गया। सोनभद्र जिले के चुर्क में पारा सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक तो फुर्सतगंज में 37.0 रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा था। झांसी में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अमौसी मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार लखनऊ में 2006 के दौरान सात मार्च को पारा 36.6 था। मार्च के पहले पखवाड़े को देखें तो 1991 से अब तक यह शनिवार सबसे गर्म दिन रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुम मेरे पति से पैदा करो बच्‍चा, पत्‍नी ने नौकरानी की गर्दन पर चाकू रख कराया रेप

पारा अधिक होने के दो प्रमुख कारण रहे। पहला माह की शुरुआत में पारा चढ़ना शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाया। बादलों से रात का पारा 20 डिग्री पहुंच गया। इससे सुबह पारा सीधे 20 डिग्री से बढ़ा। विक्षोभ ने पश्चिमी यूपी में बादल-बारिश की तो मध्य, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के समय आसमान साफ रहा।

सोमवार और मंगलवार को थोड़ा नीचे आएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर रविवार शाम तक लगभग खत्म हो जाएगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को तेज सतही पछुआ चलेगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। बुधवार से पारा फिर चढ़ना शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का यह कॉलेज लगातार कर रहा कमाल, छात्रा को 45 लाख के पैकेज का ऑफर

कानपुर में मार्च महीने की गर्मी ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में मार्च महीने में पड़ रही गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीएसए के पास जो रिकॉर्ड है उसके मुताबिक 1972 मार्च को ऐसी गर्मी पड़ी थी। इससे पहले का रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं है। शनिवार को अधिकतम पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी भी आंधी-पानी की संभावना बनी हुई हैं।

आठ मार्च से अब तक अधिकतम पारा नरम नहीं पड़ा है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री रहा था जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था। शनिवार को पारा 35.4 डिग्री हो गया। न्यूनतम पारा शुक्रवार को 17.4 डिग्री था जो शनिवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 04.2 डिग्री अधिक है। पहली मार्च को न्यूनतम पारा 18 डिग्री रहा था। प्रदेश के कई जनपदों में रात का पारा 26 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे संकेत मिल रहा है कि विक्षोभ के गुजरने के 48 घंटों के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, पश्चिमी विक्षोभकी वजह से उतार-चढ़ाव अधिक दिख रहा है। अगले 48 घंटों में शहर का मौसम करवट ले सकता है पर तापमान चढ़ने से राहत के आसार कम हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।