mmmut of up is continuously doing wonders a girl student got offer of 45 lakhs per year salary package यूपी का यह कॉलेज लगातार कर रहा कमाल, छात्रा को 45 लाख के पैकेज का ऑफर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी का यह कॉलेज लगातार कर रहा कमाल, छात्रा को 45 लाख के पैकेज का ऑफर

  • बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा शताक्षी निगम को ‘अमेजन’ ने 45 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया है। शताक्षी ने अमेजन कंपनी के ऑनलाइन टेस्ट में दो राउंड की कोडिंग और इंटरव्यू में सफलता के बाद 1.10 लाख रुपये मासिक पर इंटर्नशिप शुरू किया था।

Sat, 15 March 2025 08:59 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी का यह कॉलेज लगातार कर रहा कमाल, छात्रा को 45 लाख के पैकेज का ऑफर

यूपी के गोरखपुर में स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) लगातार कमाल रहा है। हर साल इस कॉलेज से कैंपस सलेक्‍शन में मोटी सैलरी का ऑफर पाने वाले छात्र-छात्राओं की सुर्खियां बनती हैं। इस साल भी यह सिलसिला जारी है। इस सत्र में अब तक करीब छह सौ छा्त्र-छात्राओं को कैंपस प्‍लेसमेंट मिल चुका है। इनमें बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा शताक्षी निगम भी शामिल हैं जिन्‍हें ‘अमेजन’ ने 45 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में शताक्षी को यह ऑफर किया गया है। एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि शताक्षी निगम ने अमेजन कंपनी के ऑनलाइन टेस्ट में दो राउंड की कोडिंग और इंटरव्यू में सफलता के बाद 1.10 लाख रुपये मासिक पर इंटर्नशिप शुरू किया था। छह महीने तक लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद शताक्षी को 45 लाख का पैकेज अमेजन ने ऑफर किया है।

कानपुर नगर के जवाहर नगर (शीशामऊ, पी.रोड) निवासी शताक्षी निगम ने आर्थिक संकटों से जूझते हुए यह मुकाम हासिल किया है। छात्रा शताक्षी ने बताया कि उनके पिता अश्विनी निगम निजी कंपनी में सेल्समैन हैं और महज 12 हजार रुपये वेतन पर नौकरी करते हैं। माता नीलम निगम गृहिणी हैं। उनका परिवार किराए के एक कमरे के मकान में रहता है। माता-पिता की इकलौती संतान शताक्षी का ननिहाल भी जवाहर नगर में ही है। मामा नवीन श्रीवास्तव और मामी नलिनी श्रीवास्तव ने बहुत सपोर्ट किया। मामा-मामी बैंकिंग सेक्टर में हैं। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि वे लोग पढ़ाई का खर्च दे पाते। ऐसे में एजुकेशन लोन लेकर शताक्षी ने पढ़ाई पूरी की। इंटर्नशिप के दौरान ही उन्होंने लोन भी चुकता कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में किसानों को बड़ी राहत, गांवों में 50% तक बढ़ेगा सर्किल रेट

करीब 600 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट

प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पाण्डेय के मुताबिक, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय के करीब 600 छात्र-छात्राओं को अब तक कैंपस प्लेसमेंट मिल चुका है। इनमें हमिंगवेब, एक्सेंचर, कॉन्गिजेंट, टीसीएस, एनपीसीएल, एलएंडटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मामूली बात पर ट्रक ड्राइवर को चाकू मार कर भाग गए युवक, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

बचपन से ही पढ़ने में हैं मेधावी

शताक्षी बचपन से ही पढ़ने में मेधावी हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कानपुर नगर में 15वां स्थान हासिल किया था। शताक्षी ने इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी, प्रो. वीके द्विवेदी, प्रो. उदय शंकर आदि प्रति आभार व्यक्त किया है।

क्‍या बोले कुलपति

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि बीटेक कम्प्यूटर साइंस की छात्रा शताक्षी निगम ने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए बधाई। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।