UP Weather: यूपी में विक्षोभों की लगी झड़ी , फरवरी में भी रहेगी सर्दी; हुई मौसम की भविष्यवाणी
अभी जो पश्चिमी विक्षोभ आया उसका प्रभाव हल्का पड़ गया है। लेकिन पूर्वी यूपी में अभी भी बादल छाए हैं और गुरुवार सुबह तक गरज चमक के साथ बरस भी सकते हैं। हवा की रफ्तार अभी भी अधिक बनी हुई है। इसकी गति बुधवार को भी 10-15 किमी प्रति घंटा रही,लेकिन आने वाले दिनों में हवा और बर्फीली होगी।

UP Weather Update: जनवरी में पश्चिमी विक्षोभों की झड़ी से फरवरी भी ठंडी रहेगी। अभी जो विक्षोभ आया उसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिख सकता है। 30 जनवरी तक हल्के से मध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर में रात का तापमान सीजन (जनवरी) का सर्वाधिक 13.6 डिग्री रहा, वहीं रात का पारा 2.9 डिग्री गिरा। मौसम विभाग ने अब एक और दो फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।
अभी जो पश्चिमी विक्षोभ आया उसका प्रभाव हल्का पड़ गया है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भी बादल छाए हैं और गुरुवार सुबह तक गरज चमक के साथ बरस भी सकते हैं। हवा की रफ्तार अभी भी अधिक बनी हुई है। इसकी गति बुधवार को भी 10-15 किमी प्रति घंटा रही,लेकिन आने वाले दिनों में हवा और बर्फीली होगी।
पिछले 24 घंटों में कानपुर में मात्र 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह तक बूंदाबांदी चलती रही। पूरे शहर में बारिश तो हुई लेकिन समान नहीं रही। घने बादलों के कारण रात के तापमान में वृद्धि हुई। न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सीजन का सर्वाधिक तापमान है जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। इससे पहले 24 जनवरी को तापमान 13 डिग्री रहा था। बुलंदशहर जहां की रात सबसे सर्द रही वहां भी न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की कमी आई। दिन का पारा 24 डिग्री से 21.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगे दिन के तापमान में वृद्धि होगी लेकिन रात के तापमान में कमी आ सकती है। 30 जनवरी को ईरान की ओर से नया विक्षोभ आ रहा है जिसका प्रभाव 01 और 02 फरवरी को पड़ने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद भी विक्षोभ अभी बने रहेंगे। जेट स्ट्रीम की गति 130 नॉट बनी हुई है जो समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के अनुसार अगले 72 घंटों तक सुबह और शाम को हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है। गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन धूप खिलेगी।




साइन इन