UP Varanasi Dev Deepawali CM Yogi Adityanath 25 Lakh Diyas on Ghats Route Divert देव दीपावली: 25 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, ट्रैफिक पर रोक, डायवर्जन प्लान लागू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देव दीपावली: 25 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, ट्रैफिक पर रोक, डायवर्जन प्लान लागू

देवों की अगवानी को काशी एक बार फिर तैयार है। बुधवार को गोधूलि बेला के बाद देवालय, घाट, कुंड और तालाब 25 लाख दीपों की रोशनी से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नमो घाट से देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Wed, 5 Nov 2025 06:23 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, वाराणसी
share
देव दीपावली: 25 लाख दीयों से रोशन होगी काशी, ट्रैफिक पर रोक, डायवर्जन प्लान लागू

देवों की अगवानी को काशी एक बार फिर तैयार है। बुधवार को गोधूलि बेला के बाद देवालय, घाट, कुंड और तालाब 25 लाख दीपों की रोशनी से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नमो घाट से देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। काशी के इस विश्वविख्यात उत्सव की थीम इस वर्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘जाति-पंथ अनेक, हम सनातनी एक’ रखी गई है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था के साथ सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति भी है।

शहर के अंदर ट्रैफिक रोक, बैरियर और डायवर्जन प्लान

- सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहन राजघाट नहीं आ सकेंगे, इन्हें रामनगर भेजा जाएगा।

- भदऊं चुंगी तिराहे से भैसासुर घाट की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- लाट भैरव चौकी/कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के नीचे लाट भैरव चौकी कज्जाकपुरा ओवरब्रिज की ओर से कोई वाहन भदऊं चुंगी नहीं जाएगा।

- जलालीपुर ओवरब्रिज से वाहन जलालीपुरा ओवरब्रिज पर पार्क कराया जाएगा।

- गोलगड्डा से वाहनों को विश्वेश्वरगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन्हें चौकाघाट लकड़ी मंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- चौकाघाट लकड़ी मंडी तिराहे से वाहन गोलगड्डा, भदऊं चुंगी की तरफ नहीं जाएंगे। कैंट ओवरब्रिज होते हुए गन्तव्य जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, बादलों की आवाजाही, यूपी में ऐसे बदल रहा मौसम

सवारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग

- गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट लकड़ी मंडी से संपूर्णानंद संस्कृत विवि से लहुराबीर होते हुए कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुन: चौकाघाट।

- लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा होते हुए साजन से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहे से भिखारीपुर से सुन्दरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तक।

- लंका नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा होते हुए बीएलडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन से वापस।

- नमो घाट से सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

- चेतसिंह घाट पर लेजर शो और गंगापार रेती पर होगा क्रैकर्स शो

-एक लाख से ज्यादा दीये गाय के गोबर से तैयार होने का अनुमान

दूसरे जिले में जाने के लिए बाहर के रास्ते होंगे

- सुबह 5 बजे के बाद कोई भी छोटा-बड़ा मालवाहक शहर में नहीं आएगा।

- गाजीपुर, मऊ से वाया वाराणसी चंदौली, सोनभद्र जाने वाले चार पहिया वाहन संदहा से रिंगरोड होकर जाएंगे।

- आजमगढ़ से चंदौली, सोनभद्र जाने वाले वाहन अंडरपास (बावन बीघा) से रिंगरोड से रखौना ओवरब्रिज से गंतव्य को जा सकेंगे।

- जौनपुर से चंदौली, सोनभद्र जाने वाले वाहन हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज से होकर रिंग रोड होकर जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल

टाउनहाल, हरिश्चंद्र इंटर डिग्री कॉलेज, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, बेनियाबाग पार्किंग, जय नारायण इंटर कॉलेज मैदान, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, पीडीआर मॉल पार्किंग, मजदा टॉकिज, सीएचएस, संस्कृत विवि, चौकाघाट आईटीआई, क्वींस कॉलेज, नाटी इमली रामलीला मैदान, आयुर्वेद कॉलेज के पास, नरिया से हैदराबाद गेट रोड, जजेज कंपाउंड सामने घाट पुल के नीचे, नमो घाट के पास।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।