Up to 25 percentage discount on purchase of flats and shops in Moradabad and Gorakhpur यूपी के इन जिलों में फ्लैट-दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, 25 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन जिलों में फ्लैट-दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, 25 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट

गोरखपुर और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण अलोकप्रिय संपत्तियों की बिक्री अब सीधे करेगा। फ्लैट, घर और व्यावासायिक संपत्तियों पर अब 25% की छूट पर मिलेगी। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यह संपत्तियां बिक्री की जाएंगी।

Wed, 24 Dec 2025 05:34 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी के इन जिलों में फ्लैट-दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, 25 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट

गोरखपुर विकास प्राधिकरण यानि जीडीए की विभिन्न योजनाओं में 110 से अधिक अलोकप्रिय संपत्तियों की बिक्री अब सीधे हो सकेगी। करीब 125 करोड़ कीमत की संपत्तियां अब 25% छूट पर मिलेगी। यह संपत्तियां लोहिया एन्क्लेव से लेकर जीडीए टॉवर में हैं। इन संपत्तियों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बेचने की तैयारी है।

यूपी कैबिनेट के निर्णय के बाद अलोकप्रिय संपत्तियों की बिक्री का रास्ता साफ हो गया है। ग्राहकों को विकास प्राधिकरण इन संपत्तियों को अब सीधे बेच सकेगा। प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में करोड़ों की संपत्तियां लंबे समय से नहीं बिक रही हैं। रामगढ़ झील क्षेत्र स्थित वसुंधरा आवासीय योजना और लोहिया एन्क्लेव के करीब 30 फ्लैट समेत 110 से अधिक आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में अब 25 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी। बता दें कि जीडीए बोर्ड की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण ने इन संपत्तियों की दरों के पुनर्निर्धारण के लिए छह माह पहले ही फाइल शासन को भेजी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BHU में 12 साल बाद 'मुर्दा' लौट आया जिंदा, खुद की पेंशन रुकवाने पहुंचा दफ्तर

एकमुश्त भुगतान पर और भी मिलेगी छूट

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के अनुसार अलोकप्रिय संपत्तियों की दरों में 25 प्रतिशत तक की कटौती के साथ ही पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संपत्तियों का आवंटन किया जाएगा। कुछ नीलामी वाली संपत्तियों को लॉटरी के जरिए भी आवंटित किया जाएगा। एक मुश्त भुगतान करने वालों को कुछ और भी छूट मिलेगी।

वर्तमान व्यवस्था के तहत प्राधिकरण आवासीय संपत्तियों की कीमत में हर साल 10 प्रतिशत और व्यावसायिक संपत्तियों में 12 प्रतिशत की वृद्धि करता है। नतीजतन, वसुंधरा योजना में जिन फ्लेटों की शुरुआती कीमत करीब 50 लाख रुपये थी, वह 90 लाख रुपये तक पहुंच गई है। गोलघर स्थित इस बहुमंजिला भवन में बड़ी संख्या में दुकानें, फूडकोर्ट, रेस्टोरेंट और कार्यालय ब्लाक खाली पड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना प्रमोशन रिटायर हो गईं यूपी की दर्जनों शिक्षिकाएं, ढाई साल से अटकी है फाइल

मुरादाबाद में भी फ्लैट-दुकान लेने का सुनहरा मौका

मुरादाबाद में फ्लैट या फिर घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है। विकास प्राधिकरण एक हजार करोड़ की पुरानी संपत्तियां सस्ती दर पर बेचने जा रहा है। दो माह के भीतर पूरा पेमेंट करने वालों को 25 प्रतिशत कम दामों पर प्रापर्टी सेल की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यह संपत्तियां बिक्री की जाएंगी। दाम अधिक होने के कारण एमडीए की हजार करोड़ की संपत्तियां बिक नहीं पा रही थीं। यूपी कैबिनेट के फैसले के बाद मंगलवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने पुरानी संपत्तियों का पूरा रिकार्ड तलब किया।

उनका कहना है कि जल्द ही आम लोगों के लिए इन संपत्तियों की बिक्री खोली जाएगी। दिल्ली रोड से सटी व मझोला थाने से चंद कदमों की दूरी पर विकास प्राधिकरण द्वारा समृद्धि विहार नाम से फ्लैट बनाए गए। सालों बाद भी पूरे फ्लैटों की बिक्री नहीं की जा सकी। रखरखाव के अभाव में कई फ्लैट जर्जर हालत में भी पहुंच गए। कुछ के दरवाजे भी गायब हो गए। इसी प्रकार ढक्का, लाकड़ी, नया मुरादाबाद में फ्लैट व प्लॉट बिक नहीं पा रहे थे। कैबिनेट के निर्णय के बाद पुरानी संपत्तियां 25 प्रतिशत कम दामों पर बिक्री की जाएंगी।

उपाध्यक्ष एमडीए अनुभव सिंह ने बताया कि कैबिनेट के फैसले के बाद पुरानी संपत्तियों का रिकार्ड तलब किया गया। एक हजार करोड़ की संपत्तियां ऐसी हैं जो बिक नहीं पा रही हैं। इस प्रकार की संपत्तियों के दामों में 25 प्रतिशत की कमी की गई है। जल्द ही पब्लिक के लिए सस्ती दर पर प्रापर्टियों की बिक्री खोली जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।