UP SIR 2 crore 80 lakh voters got the green signal only 44952 names were deleted यूपी SIR: 2.80 करोड़ मतदाताओं को मिली हरी झंडी, सिर्फ इतने नाम काटे गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी SIR: 2.80 करोड़ मतदाताओं को मिली हरी झंडी, सिर्फ इतने नाम काटे गए

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत मिली है। सुनवाई के बाद वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उन्हें हरी झंडी दे दी गई है, यानी उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेगा।

Sat, 7 March 2026 01:21 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी SIR: 2.80 करोड़ मतदाताओं को मिली हरी झंडी, सिर्फ इतने नाम काटे गए

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत मिली है। सुनवाई के बाद उन्हें वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने के आधार पर हरी झंडी दे दी गई है, यानी वे मतदाता सूची में बने रहेंगे। राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनमें से करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है और उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेंगे।

फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने के मामलों में अब तक 44,952 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इनमें 27,118 लोगों के नाम एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण के कारण हटाए गए हैं, जबकि 10,014 लोगों ने स्वयं आवेदन देकर अपना नाम कटवाया है। इसके अलावा एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति पर की गई आपत्ति के आधार पर 7,820 नाम हटाए गए हैं। इनमें से 5,153 नाम संबंधित मतदाताओं की मृत्यु होने के कारण सूची से काटे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज अंतिम दिन, अब तक 82 लाख ने फॉर्म-6 भरा

10 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि तय की गई थी। 6 जनवरी से 27 मार्च तक दावों का निस्तारण किया जाना है। इसके बाद 10 अप्रैल, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। विभाग की तरफ से अपील है कि जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, वे समय से उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां या दावे प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR: वोटर बनने के लिए 84 लाख आवेदन, नाम कटवाने के 3 लाख से ज्यादा

86 लाख ने नाम जुड़वाने किले किया आवेदन

एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन किए गए। चुनाव विभाग के मुताबिक अब तक 86 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा है, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया है। पिछले 24 घंटों में भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस दौरान 1.66 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने का आवेदन किया, जबकि 7,329 लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए अपना नाम हटाने की मांग की। शुक्रवार को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई।

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद के आंकड़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद से 6 मार्च तक 70,69,810 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा 2,642 लोगों ने फॉर्म-6 (ए) भरा है। इसी अवधि में 2,68,682 लोगों ने फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से अपना नाम हटाने का आवेदन दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में अभी वोटर बने तो कब तक रहेगा लिस्ट में नाम? SIR का ये फायदा भी जान लें आप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।